9 लाख से कम कीमत और 25 की माइलेज, Maruti की यह 5 सीटर कार है सबकी चहेती, जानें डिटेल

Maruti Suzuki Brezza cng mileage, auto news, Maruti Suzuki Brezza cng price, cng cars, suv cars

फाइल फोटो

Maruti Suzuki Brezza Cng: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों SUV Cars काफी डिमांड पर हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी एक धांसू गाड़ी है Brezza. यह 5 सीटर कार महज 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलती है। इतना ही नहीं कार का सीएनजी वर्जन 25.51km/kg की हाई माइलेज देता है

विज्ञापन

कार में पावरफुल 1.5 लीटर का इंजन मिलता है

कार में पावरफुल 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। Maruti Suzuki Brezza Cng में सेफ्टी के लिए हिल-होल्ड असिस्ट सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। बता दें एबीएस व्हील सेंसर से चलता है। जिससे वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिलता है। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर एबीएस ऑटोमेटिकली स्टार्ट हो जाता है। कार की अधिक जानकारी के लिए Maruti Suzuki Brezza पर क्लिक कर जानें पूरी डिटेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर

दमदार कार 103 PS की पावर और 137 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। Maruti Suzuki Brezza का पेट्रोल वर्जन 20.15 kmpl की माइलेज देता है। Maruti Suzuki Brezza Cng में अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर ऑफर किए जाते हैं।

कार में 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है

कार में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Maruti Suzuki Brezza Cng में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो लॉन्ग रूट ड्राइव में काफी काम आता है। हम काफी सामान लेकर चल सकते हैं।

विज्ञापन

कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Maruti Suzuki Brezza इसमें पैडल शिफ्टर्स (एटी वेरिएंट), सिंगल-पैन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग है। कार की कई माह की वेटिंग है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Brezza cng mileage, auto news, Maruti Suzuki Brezza cng price, cng cars, suv cars

फाइल फोटो

कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Maruti Suzuki Brezza Cng में चार स्पीकर बेहतर म्यूजिक का आनंद देते हैं। Maruti Suzuki Brezza में वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा भी मिलता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 14.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलता है।

विज्ञापन

कार का सीएनजी वर्जन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है

Maruti Suzuki Brezza Cng सड़क पर 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कारके बाजार में चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मिलते हैं। बाजार में यह कार Kia Sonet, Renault Kiger और Mahindra XUV300 को टक्कर देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ