हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tata Punch की जगह जमकर बिकी ये SUV, बन गई देश की NO.1 कार

टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी की लिस्ट आ चुकी है। इस बार टाटा पंच या नेक्सों नही बल्कि मारुति सुजुकी ब्रेजा को ग्राहकों ने जमकर खरीदा। पिछले महीने ब्रेजा देश की NO.1 कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी है।

विज्ञापन

Best Selling SUV: देश में कॉम्पैक्ट SUVs की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में आज के समय में 10 से ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध हैं। लेकिन कुछ ही मॉडल ऐसे होते हैं जो सबसे ज्यादा बिकते हैं। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी की लिस्ट आ चुकी है। इस बार टाटा पंच या नेक्सन नहीं बल्कि मारुति सुजुकी ब्रेजा को ग्राहकों ने जमकर खरीदा। पिछले महीने ब्रेजा देश की NO.1 कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी है। ब्रेजा अपने सेगमेंट की सबसे महंगी एसयूवी है और इसमें सबसे ताकतवर इंजन भी लगा है

Brezza बनी NO.1

मारुति सुजकी ब्रेजा की पिछले महीने (May 2025) 15,566 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,166 यूनिट्स की बिक्री का रहा था । ऐसे में इस ब्रेजा की बिक्री में 10% (YoY) ग्रोथ देखने को मिली । बिक्री के मामले में इस गाड़ी ने टाटा पंच और टाटा नेक्सन को भी पीछे छोड़ दिया है । पंच की पिछले महीने 13,133 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

विज्ञापन

जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 18,949 यूनिट्स की बिक्री का हुआ था । लेकिन इस बार पंच की बिक्री 31% गिरी है । वहीं नेक्सन ने भी पिछले महीने 13,096 यूनिट्स की बिक्री की थी । जबकि बीत साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,457 यूनिट्स की बिक्री का था । लेकिन इस बार इस गाड़ी की बिक्री में 14% की ग्रोथ भी देखने को मिली है।

Maruti Brezza: कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

इस समय ब्रेजा की एक्स-शो रूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है। यह अपने सेगमेंट की सबसे जबरदस्त SUV है। ब्रेजा में K-सीरीज का 1.5- डुअल जेट WT पेट्रोल  इंजन दिया गया है। यह इंजन 103hp का पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इस एसयूवी में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं, इसमें  स्पेस काफी अच्छा है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD,  3 पॉइंट सीट बेल्ट, EPS और  हिल होल्ड  जैसे फीचर्स हैं। सिटी और हाईवे पर ब्रेजा काफी बढ़िया चलती है। यह बेहद आरामदायक SUV है, जिसकी वजह से ग्राहक इसे पसंद करते हैं। अगर आपका  बजट 10 लाख के आस-पास है तो आप ब्रेजा को चुन सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  आ गई नई TVS Apache RTR 200 4V, अब मिलेगा एडवांस्ड इंजन, कीमत महज इतनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola