Maruti Suzuki Baleno: मारुति सुजुकी की बलेनो (Maruti Baleno) इस वक्त मॉर्केट में छाई हुई है, इस गाड़ी को खरीदने के लिए लोगों का इंटरेस्ट बहुत है, क्योंकि इसके माइलेज और फीचर्स की वजह से यह कार लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। खास बात यह है कि सुजुकी बलेनो को आप आसान से आसान किस्तों में फाइनैंस कराकर मात्र 1 लाख रुपए के डाउन पेमेंट में आप घर ले जा सकते हैं, जिसके बाद आप आराम से ब्याज चुकाते रहिए।
बलेनो की शोरूम कीमत 8.26 लाख
बता दें कि इस वक्त मॉर्केट में बलेनो जेटा वेरिएंट की शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपए हैं, 1 लाख रुपए का डाउन पैमेंट में आप इस गाड़ी को 5 साल तक एक निश्चित ब्याज दर के लोन पर खरीद सकते हैं, इसलिए इस शानदार फीचर्स वाली गाड़ी पर सबकी नजर है। खास बात यह है कि मारुति ने सुजुकी बलेनो को 4 ट्रिम लेवल 9 वेरिएंट्स प्रोजेक्ट किया है, जिसमें Alpha, Zeta Sigma और Delta, शामिल हैं। इन सभी वेरिएंट्स की शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.71 लाख रुपए तक हैं।
और पढ़िए – Range Rover Sport 2022: आज से शुरू हुई इस लग्जरी कार की डिलीवरी, जानें इसका प्राइस, इंजन और वेरिएंट
बलेनो के फीचर्स
मारुति सुजुकी बलेनो अपने फीचर्स की वजह से ही लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है, क्योंकि इसमें सीएनजी ऑप्शन वाली कार भी शामिल हैं, जिसका माइलेज भी शानदार है, सीएनजी वाली कार का माइलेज 22.35 kmpl से लेकर 30.61 km/kg तक हैं, इसके अलावा कार में रिवर्स कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री के साथ-साथ और भी कई खूबियां हैं, जिसके चलते ही यह कार लोगों का दिल जीत रही है।
और पढ़िए – वाहनों की बिक्री में बंपर बढ़ोत्तरी, नवंबर में 26 प्रतिशत का हुआ इजाफा
बिल्कुल सस्ते दामों पर मिल रही बलेनो
मारुति सुजुकी बलेनो आपको बिल्कुल आसान दरों पर मिल सकती है, इस गाड़ी के टॉप सेलिंग मॉडल में शामिल बलेनो जेटा मैनुअल की एक्स शोरूम 8.26 लाख रुपये से शुरू है और इसकी ऑन-रोड प्राइस 9,26,974 रुपए हैं, वहीं इसके वेरिएंट फाइनैंस में आप एक लाख रुपए का डाउनपेमेंट जिसमें ऑन रोड के चार्ज भी शामिल रहेंगे, उस पर खरीद सकते हैं, इसके बाद आपको 8,26,974 रुपए का लोन चुकाना होगा, जिसकी ब्याज दर 9 फीसदी रहेगी, लेकिन अगर आप 5 साल के लिए लोन पर कार फाइनेंस कराते हैं तो आपको 60 महीनों तक 17 हजार 167 रुपए की किस्त चुकानी होगी, यानि आपको बलेनो फाइनैंस कराने 2 लाख रुपे का ब्याज लग जाएगा। ये इस गाड़ी के फाइनेंस फीचर्स हैं।
नोटः मारुति सुजुकी बलेनो को फाइनैंस कराने से पहले आप ईएमआई, लोन सहित दूसरी जानकारी नेक्सा डीलरशिप पर जाकर ले सकते हैं, हम केवल आपको कार से जुड़ी सामान्य जानकारी बता रहे हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines