हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

7 लाख से कम कीमत में मिल रही Maruti की यह धाकड़ कार, 360-डिग्री कैमरा और 9 इंच का टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, माइलेज भी 30 से अधिक

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Suzuki Baleno: इंडियन कार बाजार में फैमिली हैचबैक गाड़ियों की काफी डिमांड रहती है। किफायती दाम और हाई माइलेज कार इस सेगमेंट में सबसे अधिक पसंद की जाती हैं। इसी के मद्देनजर मारुति सुजुकी की एक धांसू कार है Baleno. हाल ही में इस कार में सीएनजी का भी विकल्प शुरू किया गया है। आइए आपको इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

1197 cc का इंजन और सीएनजी में 30.61km/kg की माइलेज 

कार में सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) दिया गया है। कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Suzuki Baleno में 1197 cc का दमदार इंजन है, जो सीएनजी में 30.61km/kg की माइलेज देता है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

खराब रास्तों पर भी गाड़ी पर मिलता है फुल कंट्रोल 

Maruti Suzuki Baleno शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 9.28 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है। कार के सीएनजी वर्जन में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें हिल-होल्ड असिस्ट जैसा फीचर मिलता है। जिससे पहाड़ के रास्तों या ऊंचाई पर गाड़ी पीछे को नहीं फिसलती है।

कार में 88.5 Bhp की पावर और कीलेस एंट्री

कार का पेट्रोल वर्जन 22 kmpl तक की माइलेज देता है। यह कार 88.5 Bhp का पावर देती है। कार में कीलेस एंट्री, हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सिस्टम है।

विज्ञापन

कार में छह मोनोटॉन कलर और चार ट्रिम आते हैं

Maruti Suzuki Baleno में क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर का फीचर दिया गया है। कार में छह मोनोटॉन कलर और चार ट्रिम आते हैं। यह कंपनी की हाई डिमांड कार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola