Maruti Suzuki Baleno Tax Free : कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लगभग सभी कारों को टैक्स फ्री कर दिया है जिसका फायदा देश के जवानों को होगा। इस साल अगस्त महीने में मारुति बलेनो टैक्स फ्री हुई थी और अब एक बार फिर टैक्स फ्री ऑफर अब नवंबर महीने में भी जारी है। Baleno अपने सेगमेंट में खूब बिकती है। फैमिली क्लास को यह कार काफी पसंद भी आती है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन में मिलती है। आइये जाते हैं इस कार कीमत और फीचर्स के बारे में…
टैक्स फ्री हुई मारुति बलेनो
मारुति सुजुकी बलेनो की शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये है, लेकिन CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट पर भारतीय जवानों को GST काफी कम देना पड़ता है। इन्हें 28% की जगह सिर्फ 14% ही टैक्स देना पड़ता है। टैक्स कम होने की वजह से प्राइस ड्राप हुए हैं।
दिल्ली में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन आप इस कार को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं और काफी बड़ी बचत कर सकते हैं। बलेनो सिग्मा की कीमत 6.66 लाख रुपये है जबकि CSD पर इसकी कीमत 5.59 लाख रुपये है, ऐसे में इस पर 1.07 लाख की बचत होगी। जबकि इसके अल्फा वेरिएंट की किमत की कीमत 9.83 लाख रुपये है जबकि CSD पर इसकी 8.34लाख है और ऐसे में 1.49 लाख रपये की बचत होगी।
यह भी पढ़ें: Tax Free हुई मारुति सुजुकी की सभी कारों की लिस्ट, 2.67 लाख की होगी बचत
इंजन और पावर
बलेनो में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 89bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। CNG मोड पर ये इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टार्क जनरेट करता है। CNG मोड पर यह कार 31 km/kg की माइलेज ऑफर करती है।
फीचर्स की है लंबी लिस्ट
मारुति बलेनो में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें स्पेस आपको काफी अच्छा मिल जाएगा। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। सिटी और हाईवे पर इस गाड़ी का प्रदर्शन काफी अच्छा है। लेकिन सेफ्टी के मामले में ये काफी निराश कर करता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra SUV 700 को खरीदना हुआ अब महंगा! अब चुकानी होगी इतनी कीमत
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
3 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
22 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
23 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines