Maruti Baleno Regal Edition:देश में फेस्टिव सीजन की धूम मची है। ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए कार कंपनियां नए और अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ऐसा ही कुछ मारुति सुजुकी की तारफ से देखने को मिला है। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार Baleno का Regal Edition दिवाली से ठीक पहले बाजार में उतार दिया है। अब इस नए एडिशन में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा और क्या यह वैल्यू फॉर मनी है ? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…
Maruti Baleno Regal Edition में क्या खास?
इस धनरेस पर अगर आप एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो Maruti Baleno का नया Regal Edition आपकी पसंद बन सकता है। इस नए एडिशन को सिर्फ सीमित समय के लिए पेश किया है और इसलिए इसमें कई शानदार फीचर्स को शामिल भी किया गया है। Baleno Regal Edition को सभी वेरिएंट्स पर ऑफर किया गया है। इनमें हर वेरिएंट के लिए अलग-अलग फीचर्स को दिया जा रहा है।
इस एडिशन में जिन फीचर्स को शामिल किया गया है उनमें मड फ्लैप, थ्रीडी बूट मैट, क्रोम गार्निश, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, अंडरबॉडी स्पॉयलर, प्रीमियम सीट कवर, थ्रीडी मैट, बॉडी साइड मोल्डिंग, वैक्यूम क्लीनर, फॉग लैंप, बॉडी कवर, एयर इनफ्लेटर, विंडो कर्टेन, नेक्सा कुशन, डोर वाइजर, प्रोटेक्टिव सिल गार्ड, लोगो प्रोजेक्टर लैंप जैसे शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है।
Baleno Regal Edition की कितनी
मारुति बलेनो को रीगल एडिशन के Sigma वेरिएंट के लिए 60,199 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। जबकि Delta वेरिएंट के साथ Regal Edition के लिए आपको 49,990 रुपये ज्यादा देंगे होंगे। इतना ही नहीं Zeta वेरिएंट के लिए 50428 और Alpha वेरिएंट के साथ इस एडिशन के लिए 45,829 रुपये देने होंगे। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसे कॉम्प्लीमेंट्री तौर पर दिया जा रहा है। वैसे Baleno की एक्स शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये से लेकर 9.83 लाख रुपये तक जाती है।
इनसे है मुकाबला
मारुति सुजुकी Baleno एक प्रीमियम हैचबैक कार है। इस कार का मुकाबला हुंडई की i20, टाटा Altroz और Toyota Glanza जैसी कारों है। लेकिन i20, बलेनो को तगड़ी टक्कर दे रही है। यह एक प्रीमियम और शानदार है।
फीचर्स और इंजन
बलेनो में 1.2-लीटर का K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर ऑफर करता है। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है।
बलेनो CNG में में भी उपलब्ध है। कार की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। यानी इसमें स्पेस तो काफी अच्छा मिलता है और 5 बड़े ही आराम से इसमें बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Baleno
Maruti Baleno Regal Edition खरीदें या नहीं ?
केवल नए फीचर्स के अलावा बलेनो में कसी भी तरझ का कोई बदलाव नहीं किया है। सेफ्टी के मामले में यह कमजोर कार जरूर है लेकिन फीचर्स और आराम के मामले यह एक शानदार कार है। अगर आप बलेनो खरीदने की सोच रहे हैं तो और बजट का कोई इशू नहीं है तो आप नई बलेनो आपकी पसंद बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Tata curvv को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, बड़ों के साथ बच्चे भी सेफ!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines