Maruti रही अव्वल, मार्च में सबसे अधिक बेची कार, जानें लिस्ट में कहां रही Tata और Kia

Maruti Suzuki, suv cars, cars under 10 lakhs. auto news

file photo

Cars In India: इंडियन कार मार्केट में Maruti Suzuki काफी भरोसेमंद ब्रांड है। यही वजह है कि बीते मार्च माह में कंपनी ने अन्य कार निर्माता कंपनियों के मुकाबले देश में सबसे अधिक कारें बेची हैं। हाल ही में कार निर्माता कंपनियों ने मार्च माह में अपने बिक्री के आंकड़ें जारी किए हैं।

विज्ञापन

Maruti Suzuki ने मार्च 2023 में कुल 137,201 यूनिट्स की सेल की

आंकड़ों के मुताबिक Maruti Suzuki ने मार्च 2023 में कुल 137,201 यूनिट्स की सेल की है। जबकि मार्च 2022 में यह संख्या 118,446 यूनिट्स थी। दूसरे पायदान पर Tata Motors रही। कंपनी ने मार्च 2023 में कुल 46,847 यूनिट्स की सेल की है। जबकि मार्च 2022 में कंपनी ने 36,939 यूनिट्स की सेल की थी।

विज्ञापन

Hyundai ने मार्च में 45,703 यूनिट्स और Mahindra ने 32,196 यूनिट्स की सेल की 

Hyundai की बात करें तो कंपनी ने मार्च में 45,703 यूनिट्स, Mahindra ने 32,196 यूनिट्स, kia ने 21,023 यूनिट्स और Toyota ने पिछले महीने 15,623 यूनिट्स की सेल की है। वहीं, Volkswagen Group (Skoda & VW) ने पिछले महीने 7,837 यूनिट्स, Honda ने 6,295 यूनिट्स, Renault ने 5,176 यूनिट्स और MG ने पिछले महीने सबसे कम 4,655 यूनिट्स की सेल की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ