Upcoming SUVs in India: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब बाजार में लगातार नये मॉडल दस्तक देने लगे हैं। कम्पनियां ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां डिजाइन कर रही हैं। अच्छी बात ये है कि लोग भी अब EVs पर शिफ्ट हो रहे हैं। इस साल मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स भी अपनी इलेक्ट्रिक SUV लेकर आ रही हैं। मारुति सुजुकी जहां पहली बार EV मार्केट में एंट्री करेगी वहीं टाटा अपनी Sierra EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है Sierra EV को लॉन्च कर सकती है।
Tata Sierra EV
- रेंज: 500 km से ज्यादा
- कीमत: 20 लाख से शुरू (संभावित)
टाटा मोटर्स इस साल के अंत अपनी नई Sierra EV को लॉन्च कर सकती है। पहली बार इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था। भारत में सिएरा को इलेक्ट्रिक, पेट्रोप, डीजल और CNG ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।लेकिन सबसे पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलने की उम्मीद है।
Sierra EV में DC फास्ट चार्जिंग, व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें लाइफ़टाइम बैटरी वारंटी भी मिलेगी। टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक में हाइलाइट ब्लैक-आउट रूफ और सनरूफ मिलेगा जो इसके डिजाइन को आकर्षित करेगा। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। भारत में इसकी कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 400km की रेंज के साथ महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप हुआ लॉन्च, छोटे बिजनेस को मिलेगी रफ्तार
Maruti Suzuki e-Vitara
- रेंज: 500 km से ज्यादा
- कीमत: 17.99 लाख से शुरू (संभावित)
मारुति सुजुकी अब जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा से पर्दा उठाने जा रही है। इस साल फेस्टिव सीजन तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में इसे टेस्टिग के दौरान देखा गया है। बताया जा रहा है कि लॉन्च से पहले यह डीलरशिप पर पहुंचने भी लगी है। यह एक 5 सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी। ई विटारा में 48.8 kWh और 61.1 kWh के दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे।
फुल चार्ज में 450km से लेकर 500km तक की रेंज ऑफर कर सकती है। सेफ्टी का इसमें पूरा ध्यान रखा जायेगा। इस गाड़ी में7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।मारुति सुजुकी ई विटारा की एक्स-शोरूम कीमत करीब 17.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: दोपहिया वाहन चालकों को नहीं देना होगा टोल टैक्स- नितिन गडकरी
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
18 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
21 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
23 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines