देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने सुरक्षा को और भी मजबूत बनाने का फैसला किया है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि अब Wagon R, Eeco, Alto K10 और Celerio जैसे मॉडल्स में 6 एयरबैग मानक तौर पर लगाए जाएंगे। कंपनी ने बयान में कहा कि यह फैसला हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अलग-अलग कीमतों वाले कस्टमर्स को बेहतर सुरक्षा देंगे। Maruti Suzuki के सीनियर इग्जेक्यूटिव ऑफिसर(मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि देश में तेजी से बन रही मॉडर्न सड़कें, एक्सप्रेसवे और लोगों की मोबिलिटी पैटर्न में बदलाव के कारण सुरक्षा की जरूरत पहले से ज्यादा हो गई है।
किस मॉडल में मिलेगा?
बता दें कि Wagon R, Eeco, Alto K10 और Celerio में अब 6 एयरबैग मानक होंगे। बनर्जी ने कहा, कि इन मॉडल्स की लोकप्रियता को देखते हुए, यह फैसला बड़े पैमाने पर ड्राइवरों के लिए सुरक्षा स्तर को ऊपर उठाएगा। जिससे पूरे देश में यात्रियों की सुरक्षा में मदद करेगा। बता दें कि कंपनी Wagon r, Eeco, Alto K10 और Celerio जैसे मॉडल्स को एरेना सेल्स नेटवर्क के माध्यम से बेचती है। वहीं, प्रीमियम मॉडल्स जैसे Grand, Vitara और Invicto को नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाता है।
हर कार में होंगे 6 एयरबैग
मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि अब उसकी हर छोटी कार में 6-एयरबैग स्टैंडर्ड के तौर पर आएंगे। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप किसी कार का बेस मॉडल भी लेते हैं तो आपको 6-एयरबैग मिलेंगे।
5 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे
बता दें कि 6-एयरबैग जुड़ने के साथ ही अब मारुति सुजुकी कारों में लोगों को 5 सेफ्टी फीचर्स मिलने शुरू हो जाएंगे। ये फीचर इलेक्ट्रॉनिकक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) और हिल होल्ड असिस्ट होंगे। इसके अलावा मारुति की कारों में 3-पॉइंट सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines