Alto K10 with 6-airbags: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब सेफ्टी पर पूरा फोकस करने में लगी है। कंपनी ने अब अपनी सबसे सस्ती हैचबैक कार Alto K10 को ज्यादा सेफ बनाने के लिए अब इसमें 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के तौर पर शामिल कर दिए हैं। इससे पहले कंपनी ने सलेरियो और ब्रेजा में 6 एयरबैग्स को शामिल किया था। 6 एयरबैग्स के साथ अब Alto K10 भारत की सबसे सस्ती कार बन गई है जिसमें 6 एयरबैग्स देखने को मिलते हैं।
कीमत और वेरिएंट
Alto K10 के बेस वेरिएंट (Standard) की कीमत में अब 14,000 रुपये बढ़ गये हैं। अब इस वेरिएंट की कीमत 4.23 लाख रुपये हो गई है। जबकि इसके LXi वेरिएंट की कीमत में 6000 का इजाफा हुआ है और अब इसकी कीमत 5 लाख रुपये हो गई है। इतना ही नहीं इसके VXi वेरिएंट की कीमत में 16,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की ये बाइक बनी ग्राहकों की पहली पसंद, बिक्री को लगा टॉप गियर
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती हैं। Alto छोटी फैमिली के लिए यह एक ठीक-ठाक कार है लेकिन ज्यादा कीमत निराश करती है। इसमें 27 लीटर का फ्यूल टैंक और 55 लीटर का CNG टैंक मिलता है। इस कार में 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। डेली यूज के लिए यह एक अच्छी कार है।
इंजन और माइलेज
परफॉरमेंस के लिए इस कार में 1.0L K10C पेट्रोल इंजन लगा है जो 49KW की पावर और 89Nm का टॉर्क जा रेस्ट करता है। सिटी से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AGS गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। Alto K10 पेट्रोल मैन्युअल की माइलेज 24.39 kmpl है। जबकि पेट्रोल AMT की माइलेज 24.90 kmpl है। इसके अलावा Alto CNG मोड पर 33.85 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। इस कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी ठीक-ठाक है।
यह भी पढ़ें: Upcoming SUV: ये 3 SUV अगले महीने होने जा रही हैं लॉन्च! कर लो तैयारी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines