Maruti Alto K10 Price increase: कुछ साल पहले नई कार की कीमत साल में एक बार बढती थी, लेकिन अब तो हर महीने कारों की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इनपुट कॉस्ट में हो रही बढ़ोतरी को बोझ कार कंपनियां ग्राहकों की जेब पर डाल रही हैं। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने ही अपनी कारों की कीमतों में 4% का इजाफा किया था और अब फरवरी महीने में एक बार फिर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आम आदमी की कार कही जाने वाली Alto K10 अब काफी महंगी हो गई है। ऐसे में अब इस कार को खरीदने में कोई समझदारी नही है। क्योंकि थोड़े पैसे और मिलाकार आप दूसरे अच्छे ऑप्शन चुन सकते हैं।
19500 रुपये महंगी हुई Alto K10
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार Alto K10 अब 19500 रुपये तक महंगी हो गई है। यह बढ़ोतरी इसके टॉप वेरिएंट VXI Plus (O) में की गई है। जिसके बाद इसे 5.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत एक्स शोरूम कीमत 4.09 लाख रुपये हो गई है।
इस कार के टॉप मॉडल को खरीदने में कोई समझदारी नहीं है, क्योंकि इस कीमत में आप कंपनी की ही सेलेरियो, वैगन-आर और थोड़े पैसे एक्स्ट्रा देकर स्विफ्ट तक खरीदने की सोच रहे सकते नहीं। दूसरी बात ये भी है कि Alto K10 अपने ओरिजिनल डिजाइन को खो चुकी है, अब यह सबसे खराब दिखने वाली छोटी कार है। आइये जानते इसके इंजन और सेफ्टी फीचर्स के बारे में…
Maruti Alto k10 के फीचर्स
Alto k10 में 4 लोग ठीक से बैठ सकते हैं। इंजन की बात करें तो कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह CNG में भी उपलब्ध है। CNG मोड में यह कार 33.85 km की माइलेज ऑफर करती है। इस कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी ठीक-ठाक है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। Alto छोटी फैमिली के लिए यह एक ठीक-ठाक कार है लेकिन ज्यादा कीमत निराश करती है।
यह भी पढ़ें: Tata Safari और Harrier का स्टॉक तेजी से हो रहा है खाली! कंपनी ने दिया सबसे बड़ा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines