देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों की सेफ्टी के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब कंपनी की हर कार में 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। लेकिन इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि, इसे गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी होगी। लेकिन उसे कहीं ज्यादा बड़ी बात तो ये होगी कि यात्रा के दौरान कार में बैठे सभी लोगों को सेफ्टी मिलेगी। कारों में 6 एयरबैग्स अब स्टैंडर्ड फीचर के रूप में है। आइये जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में…
अभी कारों में 6 एयरबैग?
मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो, फ्रोंक्स, बलेनो और इग्निस में सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड नहीं हैं। जबकि फ्रोंक्स (Fronx) और बलेनो के टॉप वैरिएंट्स में ही 6 एयरबैग्स मिलते हैं, लेकिन बेस मॉडल्स में नहीं मिलते हैं। अब कंपनी ने कारों के बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग्स देगी। मारुति सुजुकी का टारगेट लक्ष्य है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 के अंत तक सभी कारों में यह बदलाव पूरा कर दिया जाए। इसके अलावा एयरबैग्स लगने के बाद कीमतों में इआफा भी होगा।
यह भी पढ़ें: 69.50 लाख की नई Range Rover Evoque Autobiography में क्या है खास? हाइब्रिड तकनीक से लुभाने की तैयारी
इससे पहले मारुति सुजुकी स्विफ्ट, वैगनआर, ऑल्टो K10 और सेलेरियो में 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड बना चुकी है। इसके अलावा डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार बनी है जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
मारुति सुजुकी इस समय देश में सबसे ज्यादा CNG वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में CNG कारों का प्रोडक्शन करती है । अब ऐसे में 6 एयरबैग्स से बेहतर सेफ्टी मिलेगी और बाजार में मारुति सुजुकी की कारों की मांग भी बढ़ेगी। 6 एयरबैग्स के चलते गाड़ियों की कीमत भले ही थोड़ी ज्यादा हो जाए पर ग्राहकों को सेफ्टी भी मिलेगी। मारुति सुजुकी की कारें डेली यूज़ से लेकर लम्बी दूरी के लिए परफेक्ट साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें: देश की Best Selling बाइक अब होगी ज्यादा सुरक्षित! शामिल होगा ये खास फीचर
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
9 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
13 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
14 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines