Maruti Suzuki Electric Car: दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ गई है। भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों (Electric cars in India) के प्रति उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया बढ़ रही है। ऐसे में कई इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) निर्माण कंपनियां भारत में नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, अभी तक देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस मामले में थोड़ी पीछे है और अब जाकर इलेक्ट्रिक कार को लाने का प्लान बना रही है।

हाल ही में मारुति ने इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने के लिए एक हिंट दिया है। कंपनी की 41वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने कहा कि उनकी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (Maruti Suzuki upcoming Electric Car) अपर सेगमेंट में लॉन्च हो सकती है।

पहले कहा जा रहा था कि मारुति की आगामी इलेक्ट्रिक कार अफोर्डेबल होगी, लेकिन अब ऐसा लग नहीं रहा है। दरअसल, कंपनी के चेयरमैन ने जानकारी दी कि वो अपनी इलेक्ट्रिक कार को 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत पर लॉन्च करेंगे। गुजरात में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया जाएगा।

2 साल में लॉन्च होंगी 25 इलेक्ट्रिक कारें

मारुति की आगामी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण पूरी तरह से भारत में होगा। हालांकि, कीमत के मामले में ये कार 10 लाख से अधिक होगी। साफ तौर पर कंपनी की ओर से कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक तरफ टाटा मोटर्स जैसी कंपनी का दबदबा है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर टाटा मोटर्स को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही MG Motor, Hyundai India और Kia India भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री कर रही हैं। भारत में अगले 2 साल में 25 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें।

सड़कों पर ‘असुरक्षित’ इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी देश में बनेगी

शेयरधारकों के एक सवाल के जवाब में भार्गव ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारी कंपनी के आने वाले उत्पादों को बाजार में अच्छी ग्राहक स्वीकृति मिलेगी। बैटरियों से बड़े पैमाने पर स्वदेशीकरण होगा। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन गुजरात में बैटरी प्लांट लगा रही है। मारुति सुजुकी की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ई-एडवांस केमिस्ट्री सेल बैटरी बनाने के लिए गुजरात में एक संयंत्र स्थापित करने के लिए 7,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त को इस प्लांट का उद्घाटन किया था।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ