Maruti S-Presso या फिर Tata की ये धाकड़ कार, आपके लिए कौन सी लेना रहेगा फायदे का सौदा?, जानें कैंपेरिजन

Maruti S-Presso VS Tata Punch know price

Maruti S-Presso VS Tata Punch know price

विज्ञापन

Maruti S-Presso VS Tata Punch: मिड सेगमेट कार फैमिली कार होती हैं, इन कारों में हाई माइलेज और धांसू सेफ्टी फीचर्स लोगों की पहली पसंद हैं। इसी सेगमेंट में दो शानदार गाड़ियां हैं Maruti की S-Presso और Tata Punch. आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Tata Punch

इस कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन आते हैं। कार का सीएनजी वर्जन 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार का सीएनजी वर्जन 26.99 km/kg की माइलेज देता है। Tata Punch में 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है। Tata Punch में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और सिंगल पैनरूफ दी गई है।

Advertisment

कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 187 mm का है

यह धाकड़ कार 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग दिए गए हैं और इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील मिलते हैं। बाजार में चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 1.2-लीटर क्षमता का पेट्रोल इंजन है। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 187 mm का है। इसमें दोनों मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। कार में ऑटो एयर कंडीशनिंग और क्रूज़ कंट्रोल का फीचर दिया गया है।

Maruti Suzuki S-Presso

इस पावरफुल कार में 66 bhp की पावर के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस जबरदस्त कार में सीएनजी का भी विकल्प मिलता है। कार शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है।

विज्ञापन

लंबाई 3565 mm

कार चार ट्रिम के साथ ऑफर की जा रही है। इस 5 सीटर कार में डुअल फ्रंट एयरबैग हैं। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन है। इसमें स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और 6 कलर का ऑप्शन है। Maruti S-Presso में का सीएनजी वर्जन 32.73 km/kg की माइलेज देता है। कार की लंबाई 3565 mm की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ