मिडिल क्लास की शान, 6 लाख से कम कीमत की यह लग्जरी कारें

Maruti S-Presso के अलग-अलग वेरिएंट में 55.92 से 65.71 bhp की पावर है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है।

Maruti S-Presso Tata Tiago Hyundai Grand i10 Nios Super luxury cars under 6 lakhs

cars under 6 lakhs

Maruti S-Presso: इंडियन कार बाजार में कम कीमत में फैमिली कारों की काफी डिमांड रहती है। यह पांच सीटर कारें लग्जरी फीचर्स जैसे अलॉय व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एयरबैग के साथ आती हैं। आइए आपको इस खबर में ऐसी ही कुछ कारों के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Maruti S-Presso

यह कार शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में सीएनजी और पेट्रोल दो इंजन टाइप अवेलेबल हैं। यह पांच सीटर कार 998 cc इंजन के साथ ऑफर की जा रही है। इस कार में 240 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। Maruti S-Presso सात कलर में आ रही है। इस हैचबैक कार का टॉप मॉडल 6.12 लाख रुपये में मिलता है। इस कार पर कंपनी 30 नंवबर तक 54000 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 55.92 से 65.71 bhp की पावर और 24.12 से 25.3 kmpl तक की माइलेज देती है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है।

विज्ञापन

Hyundai Grand i10 Nios

कार 10.0 kmpl की माइलेज देती है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी इंजन में मिलती है। Hyundai की यह 5 सीटर कार है, जो शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8 कलर ऑप्शन हैं। Grand i10 Nios का टॉप मॉडल 8.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 1197 cc का इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है। कार में पांच वेरिएंट और छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में 260 लीटर का बूट स्पेस आता है।

https://shorturl.at/yLM68

विज्ञापन

Tata Tiago

यह कार पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन वर्जन में आती है। टाटा की यह कार 19.01 kmpl की माइलेज देती है। कार में XE, XM, XT(O), XT, XZ और XZ+ कुल छह वेरिएंट हैं। यह 5 सीटर कार है जो शुरुआती कीमत 5.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार में 1.2-लीटर का इंजन आता है। इसका पेट्रोल इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Tata Tiago में 242 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इस हैचबैक कार का टॉप मॉडल 8.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ