Maruti की यह सुपरकार, कीमत 5 लाख से कम और 32 की माइलेज
Edited By Amit Kasana

Maruti S-Presso
Edited By Amit Kasana

Maruti S-Presso
Maruti S-Presso: मारुति सुजुकी इंडियन कार बाजार में हर सेगमेंट और आय वर्ग के लिए कार ऑफर करती है। कंपनी की मिड सेगमेंट कैटेगरी की धांसू कार है Maruti S-Presso. इसमें सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन पेश किए जाते हैं। Maruti S-Presso CNG में 32.73km/kg की माइलेज मिलती है।
कार में लग्जरी कार की तरह 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Maruti S-Presso में छह कलर टोन ऑफर किए जाते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। खास बात यह है कि 31 अगस्त तक इस कार पर कंपनी 54000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
कार के पेट्रोल VXi(O) और VXi+(O) वेरिएंट में 25.30kmpl की माइलेज मिलती है। वहीं, CNG में 32.73km/kg का माइलेज आती है। Maruti S-Presso के 1-लीटर पेट्रोल वर्जन में 68 PS की पावर मिलती है। कार में 90 Nm का टॉर्क है।
Maruti S-Presso में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। कार का टॉप वेरिएंट 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह मिडिल क्लास फैमिली की सुपर कार कहलाती है। कार में 65.71 Bhp तक की पावर मिलती है। कार का सीएनजी वर्जन काफी डिमांउ में रहता है।

Maruti S-Presso smart car know price
Maruti S-Presso बाजार में Renault Kwid से टक्कर लेती है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। Maruti S-Presso का सीएनजी वर्जन सड़क पर 56.69 PS की पावर और 82 Nm का टॉर्क देता है। इसमें सेफ्टी के लिए ABS और EBD भी है। डिजिटल क्लस्टर और पावर विंडो जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
कार में 14 इंच के टायर मिलते हैं। कार की लंबाई 3565 mm है। कार की कुल वजन 854 है। इसकी हाइट 1567 mm है। कार में 2380 mm का व्हीलबेस मिलता है, जिससे इसे कम जगह में मोड़ना आसान है और यह संकरी जगहों से आसानी से निकल जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: