Cars under 8 lakhs: बाजार में एंट्री लेवल गाड़ियों का बड़ा क्रेज है, यह सीएनजी ऑप्शन में भी आती हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको ऐसी ही दो गाड़ियों Maruti S Presso और Renault Kwid के बारे में बताते हैं
Maruti S Presso में दो ट्रांसमिशन
यह कार शुरुआती कीमत 5.18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 998 cc पेट्रोल इंजन मिलता है। मारुति की इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कार में 89 Nm का पीक टार्क जनरेट होता है।
Maruti Suzuki S Presso
कार में डुअल एयरबैग
कंपनी का दावा है कि S-Presso का पेट्रोल वर्जन 25.30 kmpl तक की माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 32.73 km/kg की माइलेज निकाल लेता है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग दिए गए हैं और इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कार में 66 bhp की पावर जनरेट होती है।
S Presso में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का सेफ्टी फीचर मिलता है।
- 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- फ्रंट सीट बेल्ट रिमायंडर और स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम
- हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम और ऑटो गियर शिफ्ट
- कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर
Renault Kwid में पावरफुल इंजन
यह कार शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 999 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 7.82 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। Renault की यह क्यूट कार 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह पांच सीटर कार है, जिसके टॉप वेरिएंट में स्पोर्टी लुक और अलॉय व्हील आते हैं।
Renault Kwid में आते हैं ये फीचर्स
- अलग-अलग वेरिएंट में 21.7 से 22 kmpl की माइलेज
- 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम
- चार एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- रिवर्स पार्किंग सेंसर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स
ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
5 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
7 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
9 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
10 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
12 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines