S Presso में CNG, Renault Kwid में मिलता है स्पोर्टी लुक, कीमत 6 लाख से शुरू

Maruti S Presso में 998 cc पेट्रोल इंजन मिलता है। मारुति की इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में 89 Nm का पीक टार्क जनरेट होता है। वहीं, Renault Kwid में 999 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है।

Renault Kwid

Cars under 8 lakhs: बाजार में एंट्री लेवल गाड़ियों का बड़ा क्रेज है, यह सीएनजी ऑप्शन में भी आती हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको ऐसी ही दो गाड़ियों Maruti S Presso और Renault Kwid के बारे में बताते हैं

Maruti S Presso में दो ट्रांसमिशन

यह कार शुरुआती कीमत 5.18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 998 cc पेट्रोल इंजन मिलता है। मारुति की इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कार में 89 Nm का पीक टार्क जनरेट होता है।

Maruti Suzuki S Presso

Maruti Suzuki S Presso

कार में डुअल एयरबैग

कंपनी का दावा है कि S-Presso का पेट्रोल वर्जन 25.30 kmpl तक की माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 32.73 km/kg की माइलेज निकाल लेता है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग दिए गए हैं और इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कार में 66 bhp की पावर जनरेट होती है।

S Presso में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का सेफ्टी फीचर मिलता है।
  • 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • फ्रंट सीट बेल्ट रिमायंडर और स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम और ऑटो गियर शिफ्ट
  • कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर

2024 Renault Kwid know full details

Renault Kwid में पावरफुल इंजन

यह कार शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 999 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 7.82 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। Renault की यह क्यूट कार 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह पांच सीटर कार है, जिसके टॉप वेरिएंट में स्पोर्टी लुक और अलॉय व्हील आते हैं।

Renault Kwid में आते हैं ये फीचर्स

  • अलग-अलग वेरिएंट में 21.7 से 22 kmpl की माइलेज
  • 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम
  • चार एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • रिवर्स पार्किंग सेंसर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ