Maruti Suzuki की 4th जनरेशन नई Swift ग्राहकों को पसंद आ रही है। इसे 6.49 रुपये की शुरूआती कीमत में इसे लॉन्च किया गया था। इसमें नया Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगा है जो बेहतर माइलेज का दावा करता है। कंपनी ने नई स्विफ्ट के निर्माण के लिए 1450 करोड़ रुपये का निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्विफ्ट को अब तक 40,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक बिक्री के पहले महीने में, उसने डीलरों को नई हैचबैक की 19,393 यूनिट्स भेजी हैं। फिलहाल इस कार पर वेटिंग चल रही है, लेकिन कितनी ? इस बारे में जानकारी नहीं है।
सबसे ज्यादा डिमांड
- Maruti Swift VXI & VXI (O): 60% बुकिंग
- Maruti Swift ZXI, ZXI+: 19% बुकिंग
- Maruti Swift AMT: 17% बुकिंग
कीमत और वेरिएंट
नई स्विफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं।
इंजन और माइलेज
नई स्विफ्ट में नया Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने का दावा करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।
माइलेज की बात करें तो यह मैनुअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलतेहैं।
CNG में आएगी नई स्विफ्ट
मारुति सुजुकी जल्द ही नई स्विफ्ट का CNG अवतार लेकर आ रही है। एक किलो CNG में यह करीब 32-33 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है। सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट CNG वेरिएंट की कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) से शुरू हो सकती है। स्विफ्ट CNG का सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 Nios CNG और टाटा टियागो CNG से होगा।सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट समेत कई अच्छे फीचर्स आपको देखने मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: खत्म नहीं हो रहा स्टॉक तो Mahindra ने दे दिया 4.40 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines