मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी Dream Series Limited Edition के तहत 3 पॉपुलर मॉडलों को कम कीमत में लॉन्च किया है। इस सीरीज में Alto K10 VXI+, S-Presso VXI+और Celerio LXI को उतारा गया है जिनकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने AGS मॉडलों की कीमतों को 5000 रुपये तक कम किया है। दरअसल मारुति की छोटी कारों की बिक्री लगातार गिर रही है जिसकी वजह से कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा।
सस्ते वेरिएंट्स से बढ़ेगी बिक्री
ड्रीम सीरीज लिमिटेड एडिशन को लेकर कंपनी ने बताया कि किफायती मॉडल होने की वजह से उनकी बिक्री बेहतर होगी। AGS वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये तक की कटौती कर दी गई है, इस लिस्ट में Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon-R, Swift, Dzire, Baleno, FRONX और Ignis मॉडल शामिल हैं।
ड्रीम सीरीज लिमिटेड एडिशन के फीचर्स
Alto K10 VXI+ ड्रीम सीरीज
- रिवर्स पार्किंग कैमरा
- सिक्योरिटी सिस्टम
Celerio LXI ड्रीम सीरीज
- रिवर्स पार्किंग कैमरा
- Pioneer मल्टीमीडिया स्टीरियो
- स्पीकर 1 पेयर
S-Presso VXI+ ड्रीम सीरीज
- रिवर्स पार्किंग कैमरा
- सिक्योरिटी सिस्टम
- स्पीकर 1 पेयर
- इंटीरियर स्टाइलिंग किट
- व्हील आर्च Cladding
- बॉडी साइड Cladding
- साइड स्किड प्लेट
- रियर स्किड प्लेट
- फ्रंट स्किड प्लेट
- फ्रंट ग्रिल गार्निश(क्रोम)
- बैक डोर गार्निश (फुल क्रोम)
- नंबर प्लेट फ्रेम
इंजन में नहीं कोई बदलाव
मारुति सुजुकी ने इन तीनों कारों में फीचर्स जरूर शामिल किये हैं लेकिन इनके इंजन में कोई बदलाव नहीं किये हैं। क्योंकि इनमें लगे 1000cc के इंजन न सिर्फ परफॉरमेंस में बेस्ट हैं बल्कि माइलेज के मामले में भी बेस्ट हैं। अब देखना होगा नये किफायती मॉडल कंपनी की बिक्री को कितना बूस्ट कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की ये कार कस्टमर्स को तरसी, कभी Verna और City Honda को देती थी टक्कर
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines