हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: डीलरशिप पर पहुंचने लगी Jimny, Nexa Blue रंग में ढा रही कहर, लोग कर रहे Thar से कंपैरिजन

विज्ञापन
Maruti Jimny vs Mahindra Thar

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: मारुति सुजुकी की Jimny अब डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। जिसके बाद इसे देखने वालों का तांता लग गया है। लोग इसकी कीमत और फीचर्स का Thar से कंपैरिजन कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में Nexa Blue रंग की Jimny पहाड़ों पर टेस्टिंग करते नजर आई। इसके अलावा कुछ डीलरों पर Jimny का नया हेरिटेज एडिशन पहुंचा है।

लॉन्च से पहले 22000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी

सोशल मीडिया पर लोग Jimny के Nexa Blue रंग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, डीलरशिप पर हेरिटेज एडिशन के साथ वीडियो बनाने व सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है। यहां बता दें कि जनवरी में लॉन्च होने के बाद अब तक Jimny के करीबन 22,000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है।

maruti jimny heritage

विज्ञापन

रेट्रो लुक में है Jimny

मारुति सुजुकी की Jimny रेट्रो लुक में है। इसमें व्हाइट, फॉरेस्ट ग्रीन, ब्लूश ब्लैक पर्ल और मीडियम ग्रे चार रंग उपलब्ध हैं। इसमें 7.0-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, LED प्रोजेक्टेर हेडलैंप, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले रिवर्स कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल और लैदर से रैप्ड स्टीयरिंग व्हील आदि आधुनिक फीचर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 105hp की पावर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। अनुमान है भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये एक्स शोरुम रखी जा सकती है।

महिन्द्रा THAR से सीधा कंपटीशन

कार एक्सपर्ट कहते हैं Jimny का भारतीय बाजार में इस सेग्मेंट में अकेली राज करने वाली महिन्द्रा THAR से सीधा कंपटीशन है। Thar के भी निचले मॉडल की बात करें तो Mahindra Thar RWD की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसका पेट्रोल इंजन 150 BHP की क्षमता रखता है और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल, रोल-ओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी, रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें 16-इंच स्टील ऑल और 18-इंच अलॉय व्हील हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola