Maruti Jimny vs Mahindra Thar: ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) के दौरान मारुति सुजुकी और महिंद्रा नामक वाहन कंपनियों ने अपनी दमदार थार को उतारा है। भारत में मारुति सुजुकी ने जिम्नी एसयूवी को पेश किया है तो महिंद्रा ने अपनी थार को लॉन्च किया है।
हालांकि, लुक और डिजाइन समेत अन्य फीचर्स के मामले एक दूसरे को काफी टक्कर दे रही हैं। आइए जानते हैं कि डायमेंशन, इंजन और अन्य पहलुओं के मामले में मारुति जिम्नी या महिंद्रा थार में से कौन सबसे बेहतर है।
और पढ़िए –Auto Expo Components 2023: गाड़ियों का शौक बरकरार रखना है तो Karcher के ये प्रोडक्ट्स होंगे हेल्पफुल
Maruti Jimny vs Mahindra Thar: Length, Width and Height
महिंद्रा थार के सामने मारुति जिम्नी साइज के मामले में थोड़ी फीकी रहती है। महिंद्रा थार 3 डोर वर्जन भी 5 डोर जिम्नी से लंबा और चौड़ा है। जबकि दोनों की लंबाई लगभग बराबर है। अपने 5-डोर की वजह से जिम्नी का व्हीलबेस थार के मुकाबले 140 एमएम ज्यादा लंबा है। ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में भी Mahindra Thar 16mm ज्यादा ऑफर करती है। जिम्नी की वाटर वैडिंग क्षमता 300 मिमी और थार की 625 मिमी है।
Maruti Jimny vs Mahindra Thar: Engine & Power
इंजन के मामले में भी महिंद्रा थार जिम्नी को मात देती है। थार में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं, जिसमें 1.5 लीटर डीजल, 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल शामिल है। इसमें 4X4 और रियर व्हील ड्राइव (4X2) की सुविधा मिलती है। जबकि Jimny में केवल 1.5 लीटर पेट्रोल मिलता है और केवल 4X4 मिलता है।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: नई ई-बाइक Kratos X लॉन्च, जानिए कब से शुरू होगी इसकी डिलीवरी, क्या-क्या है खास
Maruti Jimny vs Mahindra Thar: Price
मारुति जिम्नी को भारत में मार्च 2023 में 10 से 12.50 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जबकि महिंद्रा थार की कीमत 9.99 से 16.29 लाख रुपये के बीच है। फिलहाल, मारुति की ओर से जिम्नी की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। संभावना है कि थार को टक्कर देने के लिए जिम्नी को काफी प्रतिस्पर्धी कीमत पर लाया जाएगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Provigil)
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
6 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
7 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
9 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines