Maruti Suzuki भारत में एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम करों की बिक्री करती है। मारुति सुजुकी की Jimny एक परफेक्ट SUV है जोकि 4X 4 ड्राइव के साथ आती है। जो लोग इस गाड़ी को थार से कंपेयर करते हैं, उनको हम बता दे कि ये दोनों ही अलग-अलग गाड़ियां है और दोनों की डिमांड भी अलग तरह की है। Jimny की कीमत 12.76 लाख रुपये से शुरू होती है। कीमत का ज्यादा होना इस गाड़ी की सबसे बड़ी कमजोरी है। इसलिए इस गाड़ी की बिक्री बहुत अच्छी कभी नहीं रही। आपको बता दें कि साल 2023Auto Expo के दौरान 5-Door Jimny को भारत में लॉन्च किया गया था।
बिक्री में 149% की ग्रोथ
इस बार Jimny की बिक्री में इआफा देखने को मिला है। पिछले महीने (मई 2025) Jimny की जमकर बिक्री हुई। काफी समय के बाद Jimny की बिक्री में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। यह एक Lifestyle SUV है जो हर तरह के रास्तों पर जमकर चलती है। बीते माह मारुति जिम्नी की कुल 682 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा केवल 274 यूनिट की बिक्री का था। इस बार कंपनी ने 408 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की है और इसकी सेल में कुल 149% की बढ़ोतरी हुई है।
कितनी है Jimny की कीमत ?
इस समय मारुति सुजुकी जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत 12.76 लाख रुपये से लेकर 14.97 लाख रुपये तक जाती है। यह गाड़ी 6 वेरिएंट्स और 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
जिम्नी में सेफ्टी के लिए मजबूत बॉडी, 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए है। केबिन की बात करें तो इसमें सॉलिड डैशबोर्ड मिलता है। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। क्रूज कंट्रोल का मजा भी आपको इसमें मिलेगा।
इंजन और पावर
जिम्नी में 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103 bhp की पावर और और 134 Nm टॉर्क प्रदान करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 16.94 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
12 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
14 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
16 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines