Maruti Jimny Sale down: कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बड़े ही जोर-शोर से Jimny को भारत में लॉन्च किया था, लेकिन यह SUV अब भारत में बुरी तरह फ्लॉप साबित हो चुकी है। शोरूम पर खड़ी Jimny अब धूल खा रही है। शुरू में इस गाड़ी को लेकर क्रेज भले ही देखने को मिला था लेकिन महिंद्रा थार के आगे इसकी एक न चली।अब ग्राहक भी एक नई कार खरीदने के मामले में काफी समझदार हो चुके हैं, वो इस बात तो समझ चुके हैं कि उनके लिए कौन सी गाड़ी सही रहेगी और कौन ही नहीं। आइये जानते हैं Jimny के फ्लॉप होने के बड़े कारण…
भारत में फ्लॉप हुई Maruti Jimny
अप्रैल महीने में Maruti Jimny ने बिक्री के मामले में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jimny पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, लेकिन फिर भी इस गाड़ी को खरीदने में ग्राहकों की कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले साल दिसम्बर में Jimny की 730 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल जनवरी में सिर्फ 163 यूनिट्स ही बिक सकी। इसके अलावा फरवरी में 322 यूनिट, मार्च में 318 यूनिट और अप्रैल में 257 यूनिट बिकी। लगातार Jimny की डिमांड कम होती जा रही है।
कीमत और माइलेज
Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये तक जाती है। Jimny की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जो 104.8 PS की पावर और 134.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन फीचर से लैस है। इसमें यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। एक लीटर में यह 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है।
भारत में क्यों फ्लॉप हुई Maruti Jimny
कीमत का ज्यादा होना Jimny के पतन का मुख्य कारण बना है। Jimny की जगह ग्राहक Thar लेना ज्यादा पसंद करते हैं। Jimny में ऐसी कोई खास खूबी नज़र नहीं आती जिसके चलते आप आपको इसे खरीदना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Tata की इस सस्ती SUV के आगे Brezza और Creta भी हुई फेल! 84% की मिली ग्रोथ
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
21 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
23 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines