हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti ला रही Innova, इसके लिए टोयोटा से किया करार, कीमत भी होगी कम

विज्ञापन
Toyota Innova Hycross

Innova Hycross: मारुति सुजुकी अपने ब्रांडनेम से Toyota की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV में से एक Innova Hycross लेकर आने वाली है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सुजुकी और टोयोटा दोनों कंपनियों के बीच करार हुआ है। जिसके अंतर्गत वह एक-दूसरे से अपने व्हीकल प्लेटफॉर्म और तकनीकी को शेयर करेंगी।

इससे पहले Vitara और Glanza आ चुकी हैं 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजुकी और टोयोटा के एग्रीमेंट के तहत इस एमपीवी को डेवलप किया जाएगा और इस साल के अंत से पहले इसे मार्केट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले भी टोयोटा और मारुति सुजुकी आपसी करार के तहत Grand Vitara-Highride और Baleno-Glanza जैसे मॉडल पेश कर चुकी है।

स्ट्रांग-हाइब्रिड मॉडल होगा

जानकारी के मुताबिक कंपनी की एनुअल फाइनेंशियल रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आर. सी. भार्गव ने कहा कि, एक नया उत्पाद जो हम पेश करेंगे, वह टोयोटा से लिया गया वाहन होगा और वह थ्री-रो (तीन पंक्तियों) वाला स्ट्रांग-हाइब्रिड मॉडल होगा। मारुति सुजुकी ब्रांड के अन्तर्गत पेश होने के बाद Innova Hycross कंपनी के व्हीकल पोर्टफोलियो की फ्लैगशिप मॉडल होगी, जो कि मौजूद ग्रैंड विटारा से भी उपर होगी।

नई Innova की कीमत कम होगी

बता दें Innova Hycross में दो इंजन 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल और 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल फिफ्थ जेनरेशन इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह शुरूआती कीमत 18.55 लाख रुपये एक्स शोरूम से 29.72 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक बाजार में मिलती है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की डिलीवरी डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत वर्तमान में बिक रही इनोवा से कुछ कम रखी जा सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें