Maruti Ignis comparision Nissan Magnite: बाजार में सस्ती स्पोर्ट्स लुक कार हमेशा से डिमांड में रही हैं, इसी सेगमेंट की एक कार है Maruti Ignis. इसमें ट्रेंडी लुक और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन आते हैं। हाल ही में कंपनी ने इसका नया Maruti Ignis Radiance Edition लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट में डुअल कलर इंटीरियर और नया एक्सटीरियर मिलेगा। कार के फ्रंट ग्रिल, बंपर और रियर लुक में कुछ बदलाव किए गए हैं। कंपनी अपने इस नए एडिशन को बाजार में शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। बाजार में इसी प्राइस रेंज में दो SUV गाड़ियां Renault Kiger और Nissan Magnite आती हैं, जिनमें Ignis के मुकाबले बड़ा लेग स्पेस और फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इन तीनों गाड़ियों की माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
|
Maruti Ignis
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 7.04 Lakh onwards
|
| Mileage | 20.89 kmpl |
| Engine | 1197 cc |
| Fuel Type | Petrol |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Maruti Ignis में 9 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं
Maruti Ignis Radiance Edition के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में हाई पावर 1197 cc का इंजन आता है। कार हाई पिकअप के लिए 81.8 Bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 20.89 kmpl तक की माइलेज देती है। ये न्यू जनरेशन कार है जिसमें कंपनी 9 ट्रेंडी कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है।
Maruti Ignis में ये तगड़े फीचर्स भी..
- ये हाई क्लास कार है, जिसमें 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- मारुति की ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन के साथ आती है।
- कार में ऑटो एसी और सीट बेल्ट रिमांइडर मिलता है।
- इस कार में चार ट्रिम और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं।
|
Renault Kiger
|
Car Specifications |
| Mileage |
18.2 to 19.52 kmpl
|
| Engine | 999 cc |
| Safety |
4 Star (Global NCAP)
|
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Renault Kiger में 999 cc का इंजन
ये एसयूवी कार है, जिसमें कंपनी दमदार 999 cc का इंजन ऑफर कर रही है। इस कार में तीन ड्राइविंग मोड नॉर्मल, इको और स्पोर्ट्स आते हैं, स्पोर्ट्स हाई स्पीड देता है और इको हाई माइलेज को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि कार 19 kmpl की माइलेज देती है। इस कार का बेस मॉडल 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इस कार में क्रूज कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
Renault Kiger में मिलते हैं ये फीचर्स
- कार में हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- कार में 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम, जो इसके इंटीरियर को लग्जरी लुक देता है।
- कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है और इसमें क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स आते हैं।
- कार में 16 इंच के टायर 11 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
|
Nissan Magnite
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 5.99 Lakh onwards
|
| Mileage |
17.4 to 19.7 kmpl
|
| Engine | 999 cc |
| Safety |
4 Star (ASEAN NCAP)
|
| Fuel Type | Petrol |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Nissan Magnite में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ट्रांसमिशन में आती है। बाजार में इस कार का बेस मॉडल 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा कार 19.7 kmpl की माइलेज निकाल लेती है। हाई स्पीड के लिए कार में 72 PS की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट होता है। इस कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग है। ये मल्टी पर्पस कार है।
ये भी पढ़ें: 22 kmpl की माइलेज, 4.69 लाख कीमत, ये है सबसे सस्ती स्पोर्ट्स लुक कार, जानें शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: कातिलाना अंदाज, हवा से करेगी Race, आ गई नई लोहा-लाट Xiaomi SU7, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Hybrid इंजन और 27 की माइलेज, Maruti की इस कार की कीमत 10.99 लाख
ये भी पढ़ें: क्यों डाउन हुई Mahindra Thar की Sale? 15 अगस्त के बाद बदल जाएगा इसका नाम और लुक
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
6 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines