Maruti दे रही 11 लाख से कम में 5 सीटर SUV खरीदने का मौका, रोजाना 350 लोग ले रहे डिलीवरी

Maruti Grand Vitara एसयूवी कार है, जिसमें सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इसका सीएनजी वर्जन 26 की माइलेज देता है। इस माइल्ड हाइब्रिड कार में इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है।

Maruti Grand Vitara price 11 lakh SUV car comes in cng know mileage boot space full details

Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara: मिडिल क्लास फैमिली के लिए बिग साइज SUV Car खरीदना एक सपना होता है। लोगों को कम कीमत में हाई माइलेज कार चाहिए। बाजार में ऐसी ही एक कार है जो इन सभी फीचर्स के साथ आती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Maruti Grand Vitara की। यह 5 सीटर SUV कार है, इसमें सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा यह शुरुआती कीमत 10.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है, तो आइए जानते हैं इसकी डिटेल।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह मल्टी पर्पज कार है

आंकड़ों के मुताबिक बीते अक्टूबर में Maruti Grand Vitara के कुल 10834 यूनिट्स की सेल हुई। इस हिसाब से औसतन 350 लोगों ने रोज इसकी डिलीवरी ली। खास बात यह है कि यह माइल्ड हाइब्रिड कार है, इसमें इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो चलते हुए इसमें एडिशन पावर देती है। कार में 373 लीटर का बूट स्पेस है, जो इसे मल्टी पर्पज कार बनाता है। कार में आप पूरे परिवार का सामान लेकर कहीं भी घूमने जा सकते हो। यह एसयूवी कार Sigma, Delta, Zeta, Zeta+, Alpha और Alpha+ कुल पांच वेरिएंट में आती है। कार का टॉप मॉडल 19.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।

विज्ञापन

Delta और Zeta ट्रिम में CNG इंजन

इसमें 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलग-अलग वर्जन में 1462 cc से 1490 cc तक पावरफुल इंजन मिलते हैं। कंपनी कार के CNG वर्जन में 26.6km/kg तक की माइलेज मिलने का दावा करता है। कार के Delta और Zeta ट्रिम में ही केवल CNG इंजन मिलता है। Maruti Grand Vitara में 5 स्पीड और 6 स्पीड दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। कार में 10 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है।

आठ कलर ऑप्शन और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स

कार में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स जैसे छह एयरबैग और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है और ISOFIX चाइलड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स हैं, जो सफर के दौरान चोटिल होने का खतरा कम करते हैं और सड़क हादसों से बचाने में मददगार हैं। पेट्रोल पर यह कार 103 PS की पावर और 116 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार में छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ