Maruti Grand Vitara Hybrid Car comparision MG ZS EV: हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार मार्केट का नया ट्रेंड है। इसी सेगमेंट एक स्टाइलिश कार है Maruti Grand Vitara. यह Hybrid Car सीएनजी इंजन ऑप्शन में भी आती है। इसमें एडिशन पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी सेटअप दिया गया है। वहीं, यह कार अपने सेगमेंट में MG ZS EV से कम्पीट करती है।
हाल ही में एक यूट्यूब चैनल ने Grand Vitara का रिव्यू किया, जिसमें यह दावा किया गया है कि फुल टैंक करने के बाद यह MG ZS EV से कम रनिंग कॉस्ट पर पड़ती है। आइए पहले दोनों गाड़ियों के बारे में जानते हैं। Grand Vitara बिग साइज हाई एंड हाइब्रिड कार है जिसमें 0.76kWh बैटरी और मोटर दी गई है। कार में 45 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो एक बार फुल होने पर करीब 1258 km तक चलता है। यह कार शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
Maruti Grand Vitara hybrid car
Grand Vitara में यह स्मार्ट फीचर्स
- कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।
- 6-स्पीड गियरबॉक्स और 9 कलर ऑप्शन आते हैं
- हिल होल्ड असिस्ट और 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 6 वेरिएंट अवेलेबल है
- 16-इंच के टायर साइज और हेड अप डिस्प्ले
- 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जर
- कार की टॉप स्पीड 135 kmph है।
MG ZS EV में 50.3 kWh का पावरफुल बैटरी सेटअप
कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह कार 50.3 kWh के पावरफुल बैटरी सेटअप के साथ आती है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 461 Km तक चलती है। इसमें 10.1-inch का टच स्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा आता है। यह कार शुरुआती कीमत 20.13 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है।
MG ZS EV
MG ZS EV में आते हैं ये फीचर्स
- पैनोरेमिक सनरूफ और चार कलर ऑप्शन
- रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और सीट बेल्ट रिमांडर
- हाई पिकअप के लिए 174.33 Bhp की पावर
- वायरलेस फोन चार्जर और 16 घंटे में फुल चार्ज
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, तेज स्पीड में कार कंट्रोल करने में मदद करता है
- ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन और पावर ड्राइवर सीट आती है
हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार कौन सी बेहतर? 5 पॉइंट में समझें।
- हाइब्रिड पेट्रोल और ईवी दोनों पर चलती है, ईवी कार केवल बैटरी के सहारे दौड़ती है।
- रिव्यू विटारा ने फुल टैंक के बाद सड़क पर औसतन 28kmpl की माइलेज दी
- विटारा की रनिंग कॉस्ट 3.2 रुपये प्रति किलोमीटर और MG ZS EV में 3.4 प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट निकलने का दावा किया गया है।
- हाइब्रिड में हाई पिकअप मिलता है, कार की मोटर एडिशन पावर जनरेट करती है।
- इलेक्ट्रिक कार में हाइब्रिड के मुकाबले इंजन की आवाज कम आती है।
- हाइब्रिड कार स्टार्ट होने के कुछ मिनट बाद तक ज्यादा वाइब्रेशन करती है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines