Maruti Grand Vitara NCAP Crash Test: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारें न सिर्फ किफायती होती हैं बल्कि माइलेज के लिहाज से भी बेस्ट मानी जाती हैं। लेकिन जब बात सेफ्टी की होती है तो यही कारें लाइन में सबसे पीछे नजर आती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से कंपनी सेफ्टी और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी पर भी फोकस करने में लगी है। लेकिन जब से मारुति सुजुकी और टोयोटा ने मिलकर जब से जिन कारों को बनाया है उन्हें सेफ्टी काफी अच्छी देखने को मिली है और रेटिंग भी बेहतर रही है। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भी शामिल है। डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस और सेफ्टी के मामले में इस एसयूवी ने बिक्री ने नए रिकार्ड्स कायम किये हैं।
सुजुकी के ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म पर बनी है ग्रैंड विटारा
सुजुकी के ग्लोबल C प्लेटफॉर्म पर ग्रैंड विटारा को तैयार किया गया है और यह एक बेहद मजबूत प्लेटफॉर्म माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रैंड विटारा के भारत NCAP क्रैश टेस्ट के फोटोज ऑनलाइन लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस SUV का टेस्ट हाल ही में हुआ। जो फोटो लीक हुई हैं उनमें ग्रैंड विटारा के सामने और साइड इम्पैक्ट वाले हिस्से को देखा जा सकता है जिसका टेस्ट हुआ है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में के वेरिएंट में 6 एयरबैग की सुविधा नहीं है, केवल पोल टेस्ट के लिए 6 एयरबैग से लैस वाहन का इस्तेमाल किया गया था। जबकि मोबाइल डिफॉर्मेबल बैरियर का उपयोग करके साइड इम्पैक्ट टेस्ट लोअर वैरिएंट में किया गया था। लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि क्रैश टेस्ट में इसे कितनी सेफ्टी रेटिंग मिली है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस गाड़ी को 4 या 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है।
इंजन और पावर
ग्रैंड विटारा में 1462 cc और 1490 cc दो इंजन ऑप्शन आते हैं। हाई पावर के लिए कार में 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क मिलता है। ये 5 सीटर कार है, जिसके अलग-अलग वेरिएंट में 20.58 से लेकर 27.97 kmpl तक की माइलेज मिलती है। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है, जिससे यह कच्चे रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते जून में इस कार की कुल 9,679 यूनिट्स की सेल हुई है।
सेफ्टी फीचर्स
मारुति ग्रैंड विटारा में 6-एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Tata की नई Curvv EV, नींद आते ही ड्राइवर को करेगी अलर्ट! कीमत और लॉन्चिंग पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines