Maruti Grand Vitara 7-Seater: देश में 7-सीटर कारों की डिमांड अब लगातार बढ़ रही है। इस सेगमेंट में Maruti Ertiga सबसे ज्यादा पॉपुलर है और इसकी बिक्री भी सबसे ज्यादा होती है। इस बार तो Ertiga ने बिक्री के मामले में WagonR और Baleno को भी पीछे छोड़ दिया है। अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह सेगमेंट अब और बड़ा होने वाला है। मारुति सुजुकी इस बात को अच्छे से समझ चुकी है और इसलिए कंपनी एक और नई 7 सीटर कार लेकर आ रही है। कंपनी अपनी पॉपुलर Grand Vitara के 7-Seater मॉडल पर काम कर रही है। फ़िलहाल इसकी टेस्टिंग जारी है। इसका डिजाइन उसकी आने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार eVitara से इंस्पायर्ड पाया गया है।
टेस्टिंग के दौरान आई नजर
7-Seater Grand Vitara की टेस्टिंग जारी है और यह हाल ही में कैमरे में कैद भी है जिसकी एक तस्वीर आपके लिए हमें साझा की है। इस तस्वीर से इसके डिजाइन के बारे में पता चलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के कोमुफ्लैज्ड वर्जन को सड़कों पर देखा गया है, जो इस बात को दर्शाता है कि इस कार की ऑन रोड टेस्टिंग कर रही है। मारुति के एसयूवी पोर्टफोलियो में ये एक नई-एंट्री होगी। अभी कंपनी के पास अर्टिगा और XL6 जैसे 6 और 7 सीटर एमपीवी हैं।
Grand Vitara 7-Seater में क्या होगा खास ?
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 7 सीटर ग्रैंड विटारा के डिजाइन में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट, साइड और रियर लुक को अपडेट किया जाएगा। इसके C पिलर में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि वहीं से 3rd के लिए स्पेस दिया जाएगा। सोर्स के मुताबिक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर ही बेस्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki eVitara भी जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
इंजन और पावर
7 सीटर Grand Vitara में मौजूदा 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसमें हाइब्रिड इंजन कार को एक्स्ट्रा बूस्ट देने का काम करेगा। कंपनी इसके इंजन को मॉडिफाई कर सकती है। इसका व्हीलबेस बड़ा होगा जिसकी वजह से 3rd Row में ज्यादा स्पेस मिलेगा। इसकी लम्बाई भी 4 लीटर से ज्यादा ही होगी। यह कॉम्पैक्ट सेगमेंट में नहीं होगी। इसकी कीमत भी ज्यादा रहने वाली है। मारुति इसे 10 लाख से ऊपर के सेगमेंट में लेकर आएगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Alcazar और MG Hector Plus से होगा।
वहीं कंपनी बूट स्पेस मेंटेन करने के लिए इसके इंजन को मॉडिफाई कर सकती है। जबकि नई 7-सीटर ग्रांड विटारा में वर्टिकल टच स्क्रीन और एडीएएस सूट मिलने की संभावना भी है। Ertiga क्योंकि एसयूवी की कैटेगरी में नहीं आती, इसलिए ये मार्केट में Hyundai Alcazar, Mahindra Scorpio N और MG Hector Plus को सीधी टक्कर दे सकती है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta हुई 1.34 लाख रुपये सस्ती, लेकिन इन ग्राहकों को ही मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines