WOW! क्या कार है, खरीदने की मची होड़, हजारों ऑर्डर पेंडिंग, फिर भी डीलर्स के सामने लगी लंबी कतार

maruti suzuki grand vitara,maruti suzuki, cars under 10 lakhs, petrol cars, cng cars, ev cars

Maruti Grand Vitara: मारुति सुजुकी की प्रीमियम SUV ग्रैंड विटारा को बीते जून में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति के पास कुल करीब 386,000 यूनिट ऑर्डर पेंडिंग हैं। जिसमें ग्रैंड विटारा के करीब 33 हजार ऑर्डर पेंडिंग हैं। इसका डिलीवरी टाइम 26 सप्ताह तक पहुंच गया है।

इलेक्ट्रिक, सीएनजी, पेट्रोन सभी इंजन में उपलब्ध

जानकारी के अनुसार मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। ग्रैंड विटारा में EV मोड मिलता है। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार इंडियन सड़कों पर 27.97 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

5 सीटर ऑटोमेटिक कार

इसक अलग-अलग मॉडल्स में 1462 से 1490 cc तक का इंजन मिलता है। यह 5 सीटर मैनुअल, ऑटोमेटिक कार है। इस कार में माइल्ड हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल), सीएनजी और हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल) इंजन का ऑप्शन बाजार में उपलब्ध है।

सभी आधुनिक फीचर्स मिलेंगे

मारुति ग्रैंड विटारा बाजार में शुरूआती कीमत 10.45 लाख से 19.65 लाख रुपये तक उपलब्ध है। यह दोनों एक्स शोरुम कीमत हैं। कार में ओपुलेंट रेड, नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंडर ग्रे, चेस्टनट ब्राउन, ब्लैक रूफ समेत 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स

कार में 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, कंट्रास्ट-कलर्ड स्किड प्लेट्स, रैपराउंड एलईडी टेल लाइट्स, एक शार्क-फिन एंटीना, चारों ओर प्लास्टिक क्लैडिंग आदि सभी आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ