Maruti Fronx VS Honda Elevate: मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी न्यू जेनरेशन हैचबैक कार Fronx को लॉन्च किया है। वहीं, होंडा ने बीते दिनों अपनी धाकड़ एसयूवी Elevate से पर्दा उठाया था। आपके लिए इनमें से कौन सी गाड़ी लेना फायदेमंद रहेगा। आइए इस खबर में जानिए इन दोनों कार के फीचर और कीमत।
Maruti Fronx
कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है। यह कार सीएनजी में भी ऑफर की जा रही है। Maruti Fronx की चौड़ाई 1765 mm की है, जो इसे अट्रैक्टिव लुक देती है। इस दमदार कार में 76 bhp की पावर जेनरेट होती है। इस स्टाइलिश कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED मिलता है। कार सड़क पर 98.5 Nm का टॉर्क देती है।
एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर
सीएनजी में यह कार 28.52 km per kg की माइलेज देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार के पेट्रोल वर्जन में 22.89 kmpl की माइलेज मिलती है। Maruti Fronx शुरुआती कीमत 8.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर लगाया गया है।
Honda Elevate
कंपनी की यह 5 सीटर कार मैनुअल ट्रांसमिशन में मिलेगी। कार में 220 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है। Honda Elevate में 458 लीटर का बूट स्पेस है। कार की ऊंचाई 1650 mm की है। कार में 4 वेरिएंट मिलते हैं। इसमें 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। Honda Elevate में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटो-इंमरजेंसी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Honda Elevate
10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Honda Elevate में 119.35 Bhp की पावर मिलती है। इसके पेट्रोल वर्जन में 16.92 kmpl की माइलेज है। कार जल्द ही लॉन्च होने वाली है। अनुमान है कि यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम से लेकर 17 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी कार की डिलीवरी डेट और कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines