हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

28km की माइलेज वाली ये कार हुई टैक्स फ्री,1.60 लाख रुपये मिलेगी सस्ती

Maruti Fronx अब टैक्स फ्री हो गई है। इस कार को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीद सकते हैं। CSD पर इस कार पर 28% की बजाय सिर्फ 14% ही टैक्स लगता है। आइये जानते है ग्राहकों को कितना होगा फायदा

विज्ञापन

Maruti Suzuki Fronx: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की Fronx कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। फैमिली क्लास को यह कार काफी पसंद भी आती है। सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में इसने पनी जगह बना ली है। फ्रोंक्स अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश कार है।

इसमें आपको दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है। दिल्ली में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन मारुति सुजुकी ने इस कार की कीमत को कम कर दिया है जिसके बाद इस पर बड़ी बचत का फायदा मिल रहा है।

Fronx हुई टैक्स फ्री

मारुति सुजुकी ने अपनी Fronx को भी अब टैक्स फ्री कर दिया है। CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर इसकी कीमत काफी कम हो गई है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट पर भारतीय जवानों को GST काफी कम देना पड़ता है। इन्हें 28% की जगह सिर्फ 14% ही टैक्स देना पड़ता है। यहां पर इसके कुल 5 वैरिएंट मिलेंगे।

इसमें नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल, नॉर्मल पेट्रोल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल वैरिएंट शामिल हैं। फ्रोंक्स के सिग्मा वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 7,51,500 रुपये है। जबिक CSD पर इसकी कीमत 6,51,665 रुपये है। यानी इस पर टैक्स के 99,835 रुपये कम लगेंगे। इस तरह वैरिएंट के हिसाब से फ्रोंक्स पर टैक्स 1,26,540 रुपये की बचत होगी। टैक्स फ्री होने पर आम ग्राहकों को इसका फायदा नही मिलेगा। आइये जानते हैं फ्रोंक्स के फीचर्स और इंजन के बारे में..

टैक्स फ्री होने के बाद कीमत

कीमत की बात करें तो फ्रोंक्स के 1.2-लीटर नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल, सिग्मा वैरिएंट पर टैक्स फ्री होने के बाद 99,835 रुपये का फायदा होगा। जबकि टैक्स फ्री होने के बाद डेल्टा वैरिएंट पर 1,11,277 रुपये का फायदा होगा। इतना ही नहीं  डेल्टा प्लस वैरिएंट पर 1,15,036 रुपये की बचत होगी।

अब बात करें इसके  इसके 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल के डेल्टा प्लस वैरिएंट की तो टैक्स फ्री होने पर 1,26,540 रुपये की बचत की जा सकती है। जबकि 1.2-लीटर नॉर्मल पेट्रोल ऑटोमैटिक के डेल्टा प्लस वैरिएंट पर टैक्स फ्री होने के बाद 1,20,170  रुपये की बचत होगी। यह कार CNG में भी उपलब्ध है और इसकी माइलेज 28km की माइलेज ऑफ़र करती है।

मारुति फ्रोंक्स के फीचर्स

फ्रोंक्स एक बेहद स्टाइलिश कार है और यह दो इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें लगा 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन बेहद पावरफुल। यह 5.3-सेकेंड में 0 से 60km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि इसमें लगा एडवांस्ड 1.2-लीटर K-सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन आपको सिटी और लॉन्ग ड्राइव पर बढ़िया पेर्फोर्मंस देता है।

ये इंजन स्मार्ट हाइब्रिट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इन इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर से जोड़ा गया है। इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन भी मिलता है। एक लीटर में यह कार 23km  है।

डायमेंशन और फीचर्स

फीचर्स के बात करें तो इसमें  लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर, वायरलेस चार्जर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी,, 6-स्पीकर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, रियर AC वेंट्स, फास्ट USB चार्जिंग पॉइंट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर व्यू कैमरा और 9-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

फाइल फोटो

फ्रोंक्स सेफ्टी के लिए फ्रोंक्स में 6 एयरनबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, 3 पॉइंट  सीट बेल्ट, एंटी थेप्ट सिक्योरिटी सिस्टम एंटी थेप्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट और सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं। कार की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है। इसका व्हीलबेस 2520mm है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

बलेनो भी टैक्स फ्री

फ्रोंक्स से पहले मारुति सुजुकी बलेनो कार को भी टैक्स फ्री किया था। बलेनो के डेल्टा CNG 1.2L 5MT  वेरिएंट की कीमत 8.40 लाख रुपये है तो वहीं CSD पर इसकी एक्स शोरूम कीमत 7,24,942 रुपये होगी। टैक्स फ्री होने पर आप 1,15,580 रुपये तक बचा है। वहीं बलेनो जेटा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की CSD एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये है और ऑन-रोड कीमत 9.33 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: 25000 में बुक करें Hyundai की नई 7 सीटर कार, 70 से ज्यादा मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें