Maruti Fronx: मारुति सुजुकी मिड सेगमेंट गाड़ियों में कई प्रोडक्ट ऑफर करती है। हाल ही में कंपनी ने नई कार Maruti Fronx को लॉन्च किया था, जिसके बाद इस कार की विदेशों में भी डिमांड है। इस खबर में हम आपको कंपनी की 10 लाख से कम कीमत की एक से बढ़कर एक गाड़ियों के बारे में बताएंगे।
Maruti S-Presso
इस कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों का ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल में यह 25 kmpl और सीएनजी में 32.73 km/kg की माइलेज देती है। कार शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है और इसका टॉप मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन 66 bhp की पावर देता है। Maruti Suzuki S-Presso में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
Maruti Fronx
इस नई कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, जो 100 bhp की पावर देता है। कार में 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। यह कार शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। वहीं, सीएनजी वर्जन 8.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। सीएनजी में यह कार 28 km/kg की माइलेज देती है। Maruti Fronx सड़क पर 160 km/h की टॉप स्पीड देती है। महज 9 सेकंड में यह कार 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ती है।
Maruti Celerio
कार का सीएनजी वर्जन 35 km/kg की माइलेज निकालता है। इस स्टाइलिश 5 सीटर कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। Maruti Celerio में 313 लीटर का बूट स्पेस है। इस कार पर 31 अगस्त 2023 तक 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका टॉप मॉडल 7.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Wagon R
कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन मिलते हैं। कार का सीएनजी 34 kmpl और पेट्रोल 25 kmpl की माइलेज देता है। Maruti Wagon R बाजार में 5.54 एक्स शोरूम कीमत पर मिल रही है। 341 लीटर बूट स्पेस के साथ इसमें 4 वेरिएंट का ऑप्शन है। इसमें आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं और यह कार 88.5 Bhp की हाई पावर देती है। इसमें 1-लीटर दमदार इंजन मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines