हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धाकड़ सेफ्टी फीचर्स के साथ 8 लाख से कम कीमत वाली डैशिंग कारें 

Maruti FRONX में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर है। कार में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
cars under 8 lakhs

Maruti FRONX:  मार्केट में 8 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस तक की कारें डिमांड में रहती हैं। यह मिड सेगमेंट फैमिली गाड़ियां है, जिनमें लोग दमदार सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं। आइए आपको इस खबर में ऐसी ही कुछ शानदार सेफ्टी फीचर्स वाली कारों के बारे में बताते हैं।

Maruti FRONX

यह शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोगाम मिलता है। इससे कार को अचानक मोड़ने की स्थिति में इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर है। कार में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में बच्चों की सेफ्टी के लिए धांसू सेफ्टी फीचर ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स मिलते हैं। कार में 1197 cc का इंजन है। यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों ऑप्शनमें आती है। यह 5 सीटर कार है। यह कार 22.89 kmpl की माइलेज मिलती है।

Mahindra XUV300

इस कार में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार 1197 cc से लेकर 1497 cc तक के पेट्रोल इंजन में आती है। इसमें चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं, यह शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें कंपनी सड़क पर 20.1 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। कार में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे छह एयरबैग मिलते हैं। कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और फ्रंट और रियर में पार्किंग सेंसर मिलते हैं। इसमें तीन डुअल टोन कलर और सात मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

Hyundai Venue

इस सुपर स्मार्ट कार में 6 मोनोटोन कलर और एक डुअल टोन कलर मिलता है। यह 5 सीटर कार है जिसमें 23 वेरिएंट आते हैं। यह कार 7.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार में सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। हिल होल्ड से पहाड़ों पर कार पीछे की तरफ खिसकने से रोकने में मदद मिलती है। कार में रियर व्यू कैमरा, ABS, लेन फॉलोविंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। एडीएएस से किसी चीज के कार के अधिक नजदीक होने पर अलर्ट जारी होता है। कार में हाई बीम असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola