Maruti Fronx drops spare wheel: मारुति सुजुकी एंट्री लेवल सस्ती गाड़ियों के अलावा हैचबैक और एसयूवी में कई कार ऑफर कर रहा है। कंपनी की गाड़ियों में अलग-अलग प्राइस रेंज का विकल्प अवेलेबल है। मारुति की एक स्मार्ट कार है Fronx, इस कार की दुबई व अफ्रीका में हाई डिमांड है। वहीं, इंडिया में अप्रैल 2024 में Maruti Fronx के कुल 14286 यूनिट्स की सेल हुई थी। जबकि मार्च 2024 में इस कार के 12531 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
कार में से हटाया गया स्पेयर व्हील
हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए थे, यह कार छह वेरिंएट में अवेलेबल है। कार में सीएनजी इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। अब कंपनी ने अपने सभी वेरिएंट में मैंडेटरी रूप से टायर रिपेयरिंग किट को ऐड किया है। जबकि स्पेयर व्हील को हटा दिया है, लोग अलग से स्पेयर व्हील एसेसरीज के रूप में खरीद सकते हैं।
6 स्पीड ट्रांसमिशन और दो गियरबॉक्स
मारुति की यह कार शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। कार में 308 लीटर का बूट स्पेस है, जिससे अधिक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं, ये कार 5 स्पीड और 6 स्पीड दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी इंजन पर आसानी से 28.51 km/kg की माइलेज निकाल लेती है।
10 कलर ऑप्शन और 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
Maruti FRONX में 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं, कार का हाई पावर इंजन 100 PS की जानदार पावर और 148 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, कार का पेट्रोल इंजन 22.89 kmpl की माइलेज देता है। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 mm का है, जिससे खराब सड़कों पर भी इसे चलाने में परेशानी नहीं होती है, और झटके लगने पर यह सड़क पर टच नहीं होती। कार का टॉप मॉडल 15.99 लाख ऑन रोड प्राइस में मिलता है।
ये भी पढ़ें: CNG के बाद अब Maruti इंडिया वालों को देगी सस्ती EV Car, पेटेंट करवाया मॉडल
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
7 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines