Maruti Fronx CSD: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की कई कारें CSD पर भी उपलब्ध हैं। अब कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx को भी CSD कैंटीन पर उपलब्ध करवा दिया है, जिसकी वजह से इस कार पर भारी बचत होगी। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह 14% GST ही लिया जाता है। आपको बता दें कि Fronx आते ही भारतीय कार बाजार में सफल साबित हुई। हर महीने यह कार टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में रहती है। आइये जाते हैं इस कार पर अब आपको कितनी बचत होगी ?
इतनी होगी बचत
Cars24 के मुताबिक, Maruti Fronx CSD पर उपलब्ध है। इस पर मैक्सिमम 1.12 लाख का टैक्स बचाया जा सकता है। देश के जवान, रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन ही CSD स्टोर्स से गाड़ी खरीद पाएंगे। लेकिन ग्राहकों को यह कार रेगुलर कीमत पर ही मिलेगी। आइये जानते इस कार के फीचर्स और इंजन के बारे में…
Maruti Fronx CSD: कीमत और वेरिएंट
| वेरिएंट | CSD कीमत | शोरूम कीमत |
| फ्रोंक्स सिग्मा | 6.60 लाख रुपये | 7.52 लाख रुपये |
| फ्रोंक्स डेल्टा | 7.37 लाख रुपये | 8.38 लाख रुपये |
| फ्रोंक्स डेल्टा प्लस | 7.71 लाख रुपये | 8.78 लाख रुपये |
| फ्रोंक्स डेल्टा प्लस AMT | 8.21 लाख रुपये | 8.88 लाख रुपये |
| फ्रोंक्स डेल्टा प्लस टर्बो | 8.61 लाख रुपये | 9.73 लाख रुपये |
Maruti Fronx: इंजन और पावर
पावर के लिए Fronx में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है, इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा Fronx में 1.2L K-Series का एडवांस्ड Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड AGS गियरबॉक्स से लैस है। Fronx को CNG में भी खरीदना जा सकता है। इसमें Start-Stop टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें Start Stop टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा यह गाड़ी CNG में भी उपलब्ध है।
स्पोर्टी लुक-बढ़िया स्पेस
FRONX की लम्बाई 3995 mm है, चौड़ाई 1765 mm, ऊंचाई 1550 mm है। इसमें 308 लीटर बूट स्पेस मिलता है।इस कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti e Vitara का हुआ क्रैश टेस्ट, सामने आया चौंकाने वाला रिजल्ट
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines