Maruti Fronx CNG: मारुति सुजुकी ने अपनी नई धाकड़ कार Fronx का अब CNG वर्जन लॉन्च किया है। इस दमदार कार में 1.2 लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 76 bhp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
पेट्रोल वर्जन से 96 हजार रुपये महंगी
जानकारी के अनुसार यह कार 28.52 km per kg का माइलेज देती है। यह जानदार कार शुरुआती कीमत 8.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम में बाजार में मिलेगी। यह कार के पेट्रोल वर्जन से 96 हजार रुपये महंगी है। Maruti FRONX में एडवांस फीचर्स डुअल फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फाइल फोटो
अट्रैक्टिव अलॉय व्हील मिलते हैं
कार की लंबाई 3,995 mm ऊंचाई 1550 mm और चौड़ाई 1,765 mm है। इसमें जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन का भी विकल्प मिलता है।
कार देती है 90 bhp की पावर
इसमें फुल LED कनेक्टेड RCL लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रांसमिशन
कार का 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है। Fronx 1.2 AMT करीब 22.89 kmpl की माइलेज देती है। कार में हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर है। कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
17 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
22 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines