Maruti Fronx: मारुति सुजुकी इंडियन कार मार्केट में अपनी किफायती कारों और हाई माइलेज परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। अप्रैल माह में कंपनी की नई SUV Fronx के लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले इस दमदार कार की माइलेज और फीचर्स के बारे में जानकारी लीक हुई है। अनुमान है कि यह कार शुरूआती कीमत 8 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।
21 KMPL की धमाकेदार माइलेज देगी कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Fronx में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो 21 KMPL की माइलेज देगा। कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमेटिक इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। लॉन्च से पहले ही कार की 15 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।
LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट
Maruti Suzuki Fronx को कंपनी की भविष्य की स्पोर्टी कार के रूप में पेश किया गया है। कार की खासियत है कि इसमें नया एलॉय व्हील जो जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन में आता है। इसमें फुल LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। वहीं, हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है।
कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक और 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो HD डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसमें 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, ग्रेंडीयर ग्रे, अर्थ एन ब्राउन, अर्थएन ब्राउन प्लस ब्लूइश ब्लैक, ओपूलेंट रेड ओपूलेंट रेड प्लस ब्लूइश ब्लैक, स्प्लेंडेड सिल्वर , स्प्लेंडेड सिल्वर प्लस ब्लूइश ब्लैक समेत कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
6 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
11 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines