हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बस थोड़ा-सा और इंतजार! आने वाली है नई इलेक्ट्रिक कार Maruti eVX, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, 550 Km है रेंज

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti eVX: लंबे समय से कार लवर्स मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार Maruti eVX का इंतजार कर रहे हैं। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में देखा गया था। अब हाल ही में इसे पोलैंड के क्राकोव में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

पहले हो सकती है ग्लोबल मार्केट में लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक चार्जिंग स्टेशन पर इसे कैमोफ्लेज कवर में देखा गया। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल अभी इसके इंडिया में लॉन्च बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

फुल चार्ज होने पर लगभग 550 km तक चलेगी

Maruti eVX में 60 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। यह 4 व्हील ड्राइव होगी और इसमें LED लाइट, बड़ा ट्रचस्क्रीन डिस्प्ले, Android Auto और Apple CarPlay इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 550 km तक चलेगी।

Maruti eVX एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV कार है

फिलहाल कंपनी ने इंडिया में इस कार के लॉन्च और कीमत का खुलासा नहीं किया है। मारुति eVX की कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। Maruti eVX एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV कार है। कंपनी की यह एक मल्टी-ट्रैक कार होगी जिसमें दो एक्सल मिलेंगे। जिससे सिटी और खराब रास्तों में लोगों को आरामदायक व स्मूथ राइड दी जाएगी। बाजार में यह कार MG ZS EV और Hyundai Kona Electric को टक्कर देगी।

विज्ञापन

L-शेप के हेडलैम्प्स के साथ अपराइट फ्रंट फेस

इसमें डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सेटअप मिलेगा। कार में सेफ्टी के लिए एबीएस तकनीक मिलेगी। अभी इस कॉन्सेप्ट कार का प्रोटोटाइप मॉडल टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसमें ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल और L-शेप के हेडलैम्प्स के साथ अपराइट फ्रंट फेस दिया गया है।

Maruti eVX की लंबाई 4,300 mm होगी

कार में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और सी-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल मिलेंगे। इसमें स्लिम रैपअराउंड टेललाइट्स और एक इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर दिया गया है। Maruti eVX की लंबाई 4,300 mm, चौड़ाई 1,800 mm और उंचाई 1,600 mm की है। बताया जा रहा है कि इस कार को भारत में 2025 तक पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola