All New Kia Carens: भारत में 7 सीटर सस्ती एमपीवी की डिमांड तेज हो रही है। रेनो ट्राइवर और मारुति सुजुकी अर्टिगा डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं रेनो कारेंस भी इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पिछले साल से यह खबर आ रही है कि कारेंस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। इस बार कंपनी पूरी तैयारी के साथ आ रही है। लॉन्च से पहले ही बार फेसलिफ्ट Carens टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। आइयें जानते हैं इस बार इस कार में क्या कुछ नया और खास देखने को मिलने वाला है।
Ertiga के सामने टिक नहीं पाई Carens
Kia ने Carens को मारुति सुजुकी Ertiga को कड़ी टक्कर देने के लिए ही बाजार में उतारा था। लेकिन Carens बाजार में फ्लॉप साबित हुई और ग्राहकों ने Ertiga को ही चुना। Carens में ना सही अच्छा डिजाइन देखने को मिला और ना ही इसकी परफॉरमेंस ने इम्प्रेस किया। लेकिन अब कंपनी इस गाड़ी का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। इस बार इसके बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है।
पेट्रोल-और डीजल इंजन के ऑप्शन
नई Kia Carens फेसलिफ्ट को इस बार भी 3 इंजन ऑप्शन में उतारा जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन , 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के मिलने की संभावना है। इसके साथ 6-स्पीड MT, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड AT ट्रांसमिशन विकल्प दिए जाएंगे। Carens में लगे ये इंजन अच्छे हैं, लेकिन इस गाड़ी के साथ इनकी परफॉरमेंस अच्छी नही रही।
नई Kia Carens में सेफ्टी फीचर्स
नई कैरेंस फेसलिफ्टेड में 6 एयरबैग, ESC, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर लेवल-2 ADAS जैसे फीचर शामिल हो सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच के ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा, इसके अलावा इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कैरेंस के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल-डीजल कैरेंस मॉडल के साथ इसके EV वर्जन को भी लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 20 लाख से कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 6 लाख की इस 7 सीटर SUV पर 73000 का डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
10 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines