Maruti Ertiga Best Selling 7 seater Car: लगता है अब ज़माना 7 सीटर कारों का है। अब लोग पूरी फैमिली के लिए गाड़ी तलाश रहे हैं। ये बात हम नहीं सेल्स रिपोर्ट्स बता रही हैं। इस समय बाजार में मारुति सुजुकी अर्टिगा, किआ कारेन्स, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, और रेनो ट्राइबर जैसी 7 सीटर गाड़ियां बाजार में बिक रही हैं। लेकिन इस समय ज्यादा मारुति सुजुकी अर्टिगा को पसंद किया जा रहा है। लगतार इस गाड़ी की बिक्री टॉप पर है रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने (अक्टूबर 2024) टॉप 10 बेस्ट सेलिग कारों की लिस्ट में Ertiga टॉप पर है।
टॉप पर मारुति सुजुकी Ertiga
Maruti Ertiga की पिछले महीने 18,785 यूनिट्स की बिक्री हुई जिससे इसका मार्केट शेयर 11.51% का हो गया। वहीं इसी साल सितम्बर में इस गाड़ी की 17,441 यूनिट्स की बिक्री हुई। इतना ही नहीं इसी साल अगस्त में कंपनी में Ertiga की 18,580 यूनिट्स की बिक्री हुई, बिक्री के मामले में Ertiga ने इनोवा, बोलोरो, किआ कारेन्स, रेनो ट्राइबर, हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कार्पियो को भी पीछे छोड़ दिया है।
17,539 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति स्विफ्ट दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है जबकि 17,497 यूनिट्स की बिक्री के साथ Hyundai Creta तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। लेकिन टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट से Kia Carens और Renault Triber बाहर हैं, बिक्री के मामले में ये कमजोर रही हैं।
Ertiga की लगातार ही रही है शानदार ग्रोथ
पिछले 6 महीने (May-October 2024) की बिक्री पर भी अगर नजर डालें तो Ertiga की 96,045 यूनिट्स की बिक्री हुई। लगातार इस गाड़ी को खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है।
इंजन की बात करें तो अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। अर्टिगा की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Ertiga crash test
लेकिन सेफ्टी में फ्लॉप!
मारुति अर्टिगा बिक्री के मामले में टॉप पर जरूर है लेकिन सेफ्टी के मामले में यह काफी कमजोर भी है। ग्लोबल एनकैप टेस्ट में अर्टिगा को सिर्फ एक-स्टार रेटिंग मिली है। इस टेस्ट में अर्टिगा को एडल्ट सेफ्टी के लिए 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 2 स्टार की रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी नई Ertiga को भारत में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza: कौन सी SUV वैल्यू फॉर मनी, 5 पॉइंट्स में जानें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
8 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines