---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti की 7 सीटर कार ने Toyota Innova और Kia Carens के छुड़ाए छक्के, दनादन हो रही बिक्री

Maruti Ertiga में 1462 cc का धाकड़ इंजन आता है। यह इंजन सीएनजी वर्जन में भी ऑफर होता है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन है।

Maruti Ertiga: लोग सस्ती 7 सीटर कार काफी पसंद करते हैं। यह मल्टी पर्पज गाड़ियां होती हैं जिनमें लॉन्ग रूट पर कंफर्टेबल राइड मिलती है। इस सेगमेंट में मारुति की Ertiga जबरदस्त कार है। यह एसयूवी बीते अक्टूबर में हाई सेल कार बन गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो अक्टूबर 2023 में Maruti Ertiga की कुल 14209 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि साल 2022 अक्टूबर में यह संख्या महज 10494 थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

पांचवें नंबर पर टोयोटा इनोवा की 8183 यूनिट्स की सेल

जानकारी के मुताबिक दूसरे नंबर पर अक्टूबर 2023 में mahindra scorpio की कुल 13578 यूनिट्स की सेल हुई। इसके बाद महिंद्रा बोलेरो 9647 यूनिट्स, महिंद्रा XUV 700 के 9297 यूनिट्स और पांचवें नंबर पर टोयोटा इनोवा की 8183 यूनिट्स की सेल हुई है। इसके बाद किआ कैरेंस की इस माह 5355 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह सभी बिग साइज एसयूवी कारें हैं। इनमें सात सीट का ऑप्शन है। यह हाई क्लास गाड़ियां जबरदस्त इंटीरियर के साथ आती हैं।

---विज्ञापन---

कार में 5 और 6 स्पीड दोनों गियरबॉक्स

Maruti Ertiga के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कंपनी 1462 cc का धाकड़ इंजन देती है। यह इंजन सीएनजी वर्जन में भी ऑफर होता है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आता है। कार में 5 और 6 स्पीड दोनों गियरबॉक्स आते हैं। यह कार मैक्सिमम 101.65 bhp की पावर देता है। कार में छह मोनोटोन कलर आते हैं। यह बिग साइज कार है जिसमें 209 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

---विज्ञापन---

फैमिली कार में हिल होल्ड असिस्ट का सेफ्टी फीचर 

Ertiga में सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार पेट्रोल पर 20.51 kmpl की माइलेज देती है। वहीं, CNG पर कंपनी 26.11km/kg की माइलेज निकलने का दावा करती है। कार में क्रूज कंट्रोल और एयरबैग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस फैमिली कार में हिल होल्ड असिस्ट का सेफ्टी फीचर्स मिलता है, जो पहाड़ों या ऊंचाई के रास्तों पर कार के चारों पहियों पर अधिक कंट्रोल देता है।

First published on: Nov 15, 2023 05:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola