Maruti Ertiga 7 seater suv car with CNG: इंडिया में बिग फैमिली के लिए सस्ती 7 सीटर गाड़ियां काफी डिमांड में रहती हैं। इस सेगमेंट में एक डैशिंग लुक्स वाली कार है Maruti Ertiga. आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2024 में इस कार की 14,888 यूनिट की सेल हुई थी। वहीं, मई 2024 के लिए कंपनी ने डिलीवरी के लिए इसकी 1.75 यूनिट्स की बुकिंग ले रखी है।
Maruti Ertiga के मिलते हैं 9 वेरिएंट
इस धाकड़ कार के 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक इंजन आता है। यह कार 1462 cc इंजन में मिलती है और इसमें सीएनजी का इंजन भी है। Maruti Ertiga शुरुआती कीमत 10.43 लाख रुपये से 16.13 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाती है। यह कार पेट्रोल पर 20.3 kmpl और सीएनजी पर 26.11 km प्रति किलो तक की माइलेज देती है। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
Kia Carens और Renault Triber को देती है टक्कर
बाजार में इस कार का Kia Carens, Renault Triber से मुकाबला होता है। कंपनी का दावा है कि हाई स्पीड के लिए इसका पेट्रोल इंजन 102 bhp की पावर और 136.8 Nm का टार्क देता है। वहीं, इसका सीएनजी इंजन 87 bhp and 121.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में क्रोम ग्रिल और डुअल-टोन सीट फैब्रिक के साथ आती है। यह कार अलॉय व्हील और टेलगेट पर क्रोम इंसर्ट के साथ बेहद स्टाइलिश लुक देती है।
Maruti Suzuki Ertiga में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स भी
- कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन।
- इस कार में प्रोजेक्टर के साथ ऑटो हेडलैंप दिया गया है।
- कूल्ड कैन होल्डर और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलता है।
- रियर सीट की छत पर AC वेंट
- इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टाइलिश ग्रिल
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
7 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines