हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Swift और Brezza की जगह लोगों की पहली पसंद बनी ये 7 सीटर कार, लेकिन सेफ्टी में रह गई कमजोर

Maruti Ertiga: भारत में मारुति अर्टिगा की खूब बिक्री हो रही है। हर महीने बिक्री 15,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक रही हैं। इस बार भी यह फैमिली की पहली पसंद बन गई है।

विज्ञापन

Maruti Ertiga: देश में पिछले कुछ सालों से  7 सीटर कारों की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है क्योंकि जब से इनकी कीमतें कम हुई हैं तब से लोगों को ने इन्हें अपने गैराज में जगह देना शुरू कर दिया है।इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, किआ कारेन्स और रेनो ट्राइबर जैसी गाड़ियां बाजार में हैं। लेकिन देश में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी अर्टिगा को खूब पसंद किया जा रहा है। लगातार अर्टिगा बिक्री के मामले में सबको पीछे छोड़ रही है। इतना ही नहीं पिछले 6 महीने में भी मारुति सुजुकी की ये कार बिक्री के मामले में टॉप पोजीशन पर रही है।

टॉप पर मारुति सुजुकी Ertiga

Maruti Ertiga की अक्टूबर में 18,785 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,209 यूनिट्स की बिक्री का रहा था पिछले साल की तुलना में इस बार कंपनी ने 4576 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की थी और YoY ग्रोथ बढ़कर 32.20% की रह गई इतना ही नहीं अक्टूबर में  Ertiga का मार्केट शेयर 11.77% रहा है बिक्री के मामले Ertiga ने Swift को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस साल अक्टूबर में Swift की 17,539 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 20,598 यूनिट्स का रहा था। इतना ही नहीं Brezza भी बिक्री के मामले में Ertiga और Swift से पीछे रह गई Brezza की इस दौरान 16,565 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।  इस साल April-October 2024 के दौरान Ertiga की 1,13,846 यूनिट्स की बिक्री हुई। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स और इंजन के बारे में…

Maruti Ertiga: इंजन और माइलेज

परफॉरमेंस के लिए मारुति सुजुकी अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। Ertiga में CNG  का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। अर्टिगा की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Ertiga crash test

लेकिन सेफ्टी में कमजोर

मारुति अर्टिगा के सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ड्यूल एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस गाड़ी का डिजाइन अच्छा है पर इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करतयह फैमिली के लिए बिलकुल भी सेफ नहीं है। ग्लोबल एनकैप टेस्ट में अर्टिगा को सिर्फ एक-स्टार रेटिंग मिली है।इस टेस्ट में अर्टिगा को एडल्ट सेफ्टी   के लिए 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 2 स्टार की रेटिंग मिली है। ये क्रैश टेस्ट सेफर कार्स फॉर अफ्रीका कैंपेन के तहत किया गया।

यह भी पढ़ें: Volkswagen की इस कार पर आया 4.90 लाख का डिस्काउंट, 31 से पहले उठा लो फायदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें