लो आ रही है Maruti Engage, Innova से एक कदम आगे और Kia Carnival को देगी टक्कर
Edited By Amit Kasana

maruti engage
Edited By Amit Kasana

maruti engage
Maruti Engage: मारुति सुजुकी जल्द ही इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही अपनी नई MPV कार पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि इसका नाम Maruti Engage रखा गया है।
खास बात यह है कि इसे मारुति और टोयोटा दोनों ने मिलकर बनाया है। यह Innova Hycross पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति ने अपनी इस नई कार के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। जिसे अगले कुछ माह के भीतर की पेश किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी और टोयोटा में इसके लिए एक करार हुआ है। जिसके तहत दोनों अपने व्हीकल प्लेटफॉर्म और तकनीकी को आपस में शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों Grand Vitara-Highride और Baleno-Glanza जैसे मॉडल पेश कर चुकी है।
मारुति की नई कार में 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल और 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल फिफ्थ जेनरेशन इंजन दिया जा सकता है। देखने वाली बात यह होगी की मारुति अपनी पहले से मौजूद Ertiga और XL6 से क्या अलग देगी। अनुमान है कि यह नई कार बाजार में शुरूआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल सकती है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की डिलीवरी डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: