26 की माइलेज देने वाली Maruti की इस कार की कीमत 6 लाख

Maruti Eeco में डिजीटल स्पीडोमीटर, एसी के लिए रोटरी डायल, रिक्लाइनिंग फ्रंट सीटें, मैनुअल एसी और एक 12 वी चार्जिंग सॉकेट है।

Maruti Eeco

Maruti Eeco

Maruti Eeco: मारुति सुजुकी की एक बिग साइज किफायती कार है जो सड़क पर 26 की माइलेज देती है। यह 7 सीटर कार शुरुआती कीमत 5.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कंपनी अपनी इस कार पर 31 अक्टूबर 2023 तक 29000 हजार रुपये की छूट दे रही है। यह हाई एंड कार मल्टी पर्पज कार है। जिसमें अधिक सवारियों के साथ ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 सीट का भी ऑप्शन

मारुति की इस धाकड़ कार का टॉप मॉडल 6.53 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कंपनी अपनी इस दमदार कार में चार वेरिएंट ऑफर करती है। कार में 5 सीटर और 7 सीटर दो ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पांच मोनोटोन कलर Metallic Glistening Grey, Pearl Midnight Black, Metallic Brisk Blue, Metallic Silky Silver और Solid White मिलता है।

विज्ञापन
Maruti Eeco

Maruti Eeco

1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन

Maruti Eeco में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार 81 PS की जबरदस्त पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देती है। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कार में सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। CNG पर यह कार 72 PS की पावर और 95 Nm का टॉर्क देती है। कार में बड़े टायर साइज मिलते हैं।

विज्ञापन

रियर पार्किंग सेंसर

इस शानदार कार का पेट्रोल वर्जन 19.71 kmpl की माइलेज देता है। वहीं, कार का CNG वर्जन 26.78 km/kg की माइलेज देता है। कार में डिजीटल स्पीडोमीटर, एसी के लिए रोटरी डायल, रिक्लाइनिंग फ्रंट सीटें, मैनुअल एसी और एक 12 वी चार्जिंग सॉकेट जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं। Maruti Eeco में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे जानदार फीचर्स मिलते हैं।

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

Maruti की एक और किफायती कार है Baleno. यह कार शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार अलग-अलग वेरिएंट में 22.35 से 30.61 kmpl तक की माइलेज देती है। कार में 1197 cc का धाकड़ इंजन है। कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन अवेलेबल हैं। यह कंपनी की 5 सीटर कार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ