Maruti Suzuki Eeco Sale down: मारुति सुजुकी ने अपनी मई महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस बार Eeco की बिक्रीअच्छी नहीं रही है। पिछले कुछ समय से Eeco की बिक्री लगातार गिर रही है। जबकि ऐसा नहीं है कि Eeco को भारत में पसंद नहीं किया जाता। औसतन हर महीने यह कार बिक्री में 10 हजार का आंकड़ा क्रॉस कर रही है। दरअसल यह एक वैल्यू फॉर मनी गाड़ी है। पेट्रोल और CNG का ऑप्शन भी इसमें आपको मिल जाता है। लेकिन इसमें सेफ्टी नहीं मिलती है।
खूब बिकी Maruti Eeco
बिक्री की बात करें तो पिछले महीने (मई-2024) मारुति Eeco की 10,960 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,818 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। वहीं इस साल अप्रैल में Eeco की 12,060 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि बीते साल अप्रैल में यह आंकड़ा 10,504 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। यानी इस बार बिक्री उम्मीद से बेहतर नहीं रही है।
CNG मोड पर 27km की माइलेज
इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27km/kg की माइलेज देती है। यानी यह मॉडल कीमत और माइलेज के लिहाज से काफी किफायती है।
5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन
मारुति सुजुकी ने ईको को 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन में पेश किया है। यह 13 वेरिएंट में आती है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में भी किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, ABS+EBD, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन इसकी बॉडी बहुत ज्यादा मजबूती नहीं देती।
यह भी पढ़ें: होंडा की कार खरीदने पर पेरिस जाने का मौका! 88,000 का मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
6 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
23 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines