Upcoming electric cars: भारत ने आने वाला समय अब इलेक्ट्रिक कारों का होगा। पेट्रोल, डीजल और CNG वाहन भी होंगे लेकिन अगले कुछ सालों में इनकी संख्या काफी कम हो सकती है। कार बाजार के लिए अगला साल काफी अहम होने वाला है। अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर एक नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra और Tata motors जैसी कंपनियां अपने-अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। भारत में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं…
1. Hyundai Creta EV
हुंडई मोटर इंडिया अगले साल 17 जनवरी को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Creta EV को लांच करने वाली है। भारत में काफी समय से Creta EV का इंतजार किया जा रहा है। हुंडई की एसयूवी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। क्रेटा EV में 45kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसकी रेंज करीब 450 किलोमीटर जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 350 किलोमीटर होने का अनुमान है।
हुंडई क्रेटा EV में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 138bhp की अधिकतम पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। नई Hyundai Creta EV की संभावित कीमत करीब 18 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयर बैग्स, एंटी। लॉक ब्रेकिग सिस्टम, EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट्स सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
2. Maruti Suzuki e Vitara
मारुति सुजुकी भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार e Vitara को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस गाड़ी को हाल ही में हाल ही में मिलान शहर में दिखाय गया था। इस कार को जल्द ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा सकता है। नई e Vitara का डिजाइन और इसका फील ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। ये इलेक्ट्रिक कार हियरटेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। मारुति e Vitara के स्टैंडर्ड वर्जन में सिंगल फ्रंट मोटर लगी है, जिसमें 49 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।
इससे 142 bhp की पावर मिलती है और 189 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। लेकिन इसकी रेंज का खुलासा नही किया गया है। इसके अलावा इस गाड़ी को 61 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है जोकि डुअल मोटर से लैस होगा, जिससे 180 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क मिलता है। मारुति e Vitara का प्रोडक्शन अगले साल (2025) में भारत में सुजुकी मोटर गुजरात में किया जा सकता है।
3. Mahindra XUV 3XO EV
इस साल महिंद्रा ने अपनी नई एक कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया था। डिजाइन से लेकर इंटीरियर और दमदार इंजन के मामले में इस कार ग्राहकों को अपनी तरफ खूब आकर्षित भी किया। लेकिन अब महिंद्रा अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए XUV 3XO का इलेक्ट्रिक अवतार लेकर आ रही है जो सीधे तौर पर टाटा पंच EV से मुकाबला करेगी। इसके XUV 3XO EV के डिजाइन में मामूली से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें ev की बेजिंग और नई ग्रिल देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Honda की ये बाइक बनी ग्राहकों की पहली पसंद, 30 दिन में बिकी 1.45 लाख यूनिट्स
संबंधित खबरें
स्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
58 mins agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
16 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
20 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines