Dzire Vs Swift: नई स्विफ्ट के बाद अब नई डिजायर लॉन्च हो गई है। अब जिस सेगमेंट में ये दोनों कारों आती हैं वो वो दोनों सेगमेंट ही बाजार में खत्म हो रहे हैं। जी हां सेडान और हैचबैक कारों का दौर अब खत्म होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि अब ज़माना SUV है। लेकिन जो लोग अभी भी इन दोनों कारों को खरीदना चाहते हैं और ये जानना चाहते हैं कि डिजायर और हैचबैक में से कौन सी कार ज्यादा बेहतर है ? तो यहां हम आपको बेहद आसान भाषा में बता रहे हैं कि आपके लिए कौन सी कार बेस्ट रहेगी।
कीमत
मारुति सुज़ुकी डिज़ायर की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू जबकि मारुति सुज़ुकी स्विफ़्ट कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है। यहां पर स्विफ्ट 30,000 रुपये सस्ती है, लेकिन यह कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं है। दोनों कारों में लगभग एक जैसे फीचर्स दिए हैं। फर्क सिर्फ सेडान और हैचबेक का है।
फीचर्स और स्पेस
दोनों कारों का डिजाइन थोड़ा अलग है। लेकिन स्पेस दोनों में लगभग समान है। दोनों कारों में 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। फीचर्स भी इन दोनों में एक जैसे ही हैं। डिजायर का वजन 1025kg है जबकि स्विफ्ट का वजन 990kg तक है। दोनों कारों में 163mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। खास बात ये भी है कि दोनों कारों का व्हीलबेस 2450kmm है। बस फर्क यहां इनके बूट स्पेस में मिलता है। डिजायर में 382 लीटर का बूट स्पेस दिया है जबकि स्विफ्ट में 265 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है और यहां फर्क साफ़ है, डिजायर में आप ज्यादा सामान रख सकते हैं।
इंजन और पावर
डिजायर और स्विफ्ट में 1197cc, 3 सिलेंडर इनलाइन, 4 वॉल्व/सिलेंडर इंजन लगा है जो 80 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्च देता है ये इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करने तो डिजायर मैन्युअल 24.97kmpl की माइलेज ऑफ़र करता है जबकि इसका AMT वेरिएंट 25.71kmpl की माइलेज ऑफर करता है। वहीं स्विफ्ट मैन्युअल की माइलेज 24.8 kmpl है जबकि इसका AMT वेरिएंट 25.75kmpl की माइलेज ऑफर करता है।
सेफ्टी फीचर्स
डिजायर और स्विफ्ट में सेफ्टी के कई अच्छे फीचर्स शामिल किये हैं। अगर आप 80kmph की स्पीड क्रॉस करते हैं तो 1 बार बीप बजेगी जो आपको याद दिलाएगी कि आपकी रफ्तार ज्यादा है। वहीं अगर आपने 120kmph की रफ्तार से गाड़ी चलाई तो ये बीप लगातार बजेगी। यह फीचर, अलर्ट की तरह काम करता है। इन दोनों कारों में 6 एयरबेग्स, एंटी लॉक बेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
किस कार को चुनें ?
अगर आप वीकेंड पर घूमना पसंद करते हैं, और आप कार से लम्बी दूरी तय करते हैं तो आपको सेडान कार लेनी चाहिए, लेकिन ये कार सिटी ड्राइव और तंग सड़कों से इसे निकाल पाना काफी काफी कठिन हो जाता है। ऐसे में हैचबैक कार आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। डेली यूज़ के लिए यह परफेक्ट प्रैक्टिकल कार है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx खरीदने वालों के लिए Good News!
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
10 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
12 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
15 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
16 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
17 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines